Bihar New Minister: कोई है डॉक्टर तो कोई प्रोड्यूसर, बिहार के ये नए मंत्री हैं पढ़ाई के मामले में टॉप | Bihar Cabinet Expansion know new ministers education qualification

Share this on


Bihar New Minister

संजय सरावगी: संजय सरावगी दरभंगा के रहने वाले हैं और दरभंगा सदर से लगातार 5वीं बार विधायक चुने गए हैं। इनके शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो इन के पास मास्टर डिग्री हैं। इन्होंने एमकॉम और एमबीए की डिग्री हासिल की है। इनके पास दो-दो मास्टर डिग्री है। संजय सरावगी छात्र से अखिल भारतीय विधार्थी परिषद से जुड़े रहे। भाजपा की सदस्यता उन्होंने1995 में ली। 

राजू कुमार सिंह: राजू कुमार सिंह मुजफ्फरपुर के साहेबगंज के विधायक हैं। उनका जन्म 1970 में हुआ था। इनके पास कई बड़ी डिग्रियां है। जिसमें बीटेक, एमटेक और पीएचडी जैसी डिग्रियां शामिल है। राजू कुमार सिंह काफी पढ़े-लिखे नेता है। इनका बिजनेस भी है। इनका कारोबार रूस के मास्को में भी है।

डॉ. सुनील कुमार: मंत्री बने डॉ. सुनील कुमार भी काफी पढ़ें-लिखे नेता हैं। इनके पास एमबीबीएस की डिग्री है। 1995 में राजनीति में आने से पहले प्रैक्टिस कर रहे थे। डॉक्टर होने के साथ-साथ ये फिल्म निर्माता भी रहे हैं। इन्होंने 3 भोजपुरी फिल्में बनाईं बनाई हैं। डॉ. सुनील कुमार बिहारशरीफ से विधायक हैं। 

विजय कुमार मंडल: विजय कुमार मंडल अररिया के सिकटी से विधायक हैं। 1965 में उनका जन्म अररिया में हुआ था। इनके पढ़ाई लिखाई की बात करें तो विजय कुमार मंडल बहुत ज्यादा पढ़ें लिखें नहीं हैं। इन्होंने सिर्फ दसवीं तक की पढ़ाई की है। उसके बाद राजनीति में सक्रिय हो गए। विजय कुमार मंडल 5 बार विधायक रह चुके हैं।

जीवेश मिश्रा: बिहार के नए मंत्री बने जीवेश मिश्रा भी काफी पढ़ें लिखे विधायक और मंत्री हैं। जीवेश मिश्रा भी काफी पढ़ें-लिखे नेता हैं। इन्होंने आर्ट्स में मास्टर किया हुआ है। साथ ही इन्होंने LLB की डिग्री भी हासिल की है। दरभंगा के ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी से इन्होंने डिग्री हासिल की है। साल 2002 से भाजपा के सक्रिय सदस्य हैं। दरभंगा के जाले विधानसभा सीट से ये विधायक चुने गए हैं।

मोती लाल प्रसाद: मोती लाल प्रसाद सीतामढ़ी के रीगा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। उनका जन्म बैरगनिया बाजार स्थित खैनी पट्टी मोहल्ले में हुआ था। मोती लाल प्रसाद पहली बार 2010 में रीगा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर जीते थे। इनके शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो वे 1990 में डीडीएम कॉलेज, बैरगनिया से इंटर पास किए थे। उसके बाद उन्होंने आगे पढ़ाई नहीं की। राजनीति में काम करते रहें। 

कृष्ण कुमार मंटू: कृष्ण कुमार मंटू अमनौर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उनका जन्म 1977 में सारण के बनीता गांव में हुआ था। विजय कुमार मंडल की ही तरह मंटू भी बहुत ज्यादा पढ़ें-लिखें नहीं है। इन्होने सिर्फ 10वीं तक की पढ़ाई की है। औरंगाबाद के एक स्कूल से इन्होंने 10वीं की पढ़ाई पूरी की। शुरुआती दौर में वे अपने गांव बनौटा के मुखिया बने और बाद में पंचायत स्तर की राजनीति में सक्रिय हो गए।

Bihar New Minister: भाजपा के हैं सभी विधायक

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होना है। जिसके लिए सभी पार्टियां अपने मुताबिक राजनीति समीकरण बनाने की कोशिश कर रही है। बिहार में बनाए गए 7 मंत्री भाजपा के हैं। सभी विधायक भाजपा पार्टी से चुनकर आएं हैं। इन सातों में एक भी मंत्री नितीश कुमार की पार्टी जदयू से नहीं बनाया गया है।



Source link


Share this on

Leave a Comment