Bihar Police Constable Answer Key 2025: कब जारी होगी बिहार पुलिस कांस्टेबल आंसर-की? | Patrika News

Share this on


Bihar Police Constable Answer Key 2025: बिहार में पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा हो चुकी है। इस परीक्षा में बैठे उम्मीदवार अब आंसर-की और रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। आंसर-की और रिजल्ट के बारे में कोई आधिकारिक तारीख नहीं बताई गई है, लेकिन जल्द से इसकी घोषणा की जा सकती है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 19,838 कांस्टेबल पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। परीक्षा में लगभग 16.73 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था। बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन छह चरणों में राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। ये परीक्षाएं 16 जुलाई, 20 जुलाई, 23 जुलाई, 27 जुलाई, 30 जुलाई और 3 अगस्त 2025 को आयोजित की गई थी।



Source link


Share this on

Leave a Comment