Bihar Police Constable Vacancy 2025: कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीखें घोषित, 6 चरणों में होगा एग्जाम, देखें पूरा टाइम-टेबल और एडमिट कार्ड डिटेल | Bihar Police Constable Exam 2025 Full Schedule and Admit Card Dates Released csbc.bihar.gov.in

Share this on


16 जुलाई से 3 अगस्त तक होगी परीक्षा (Bihar Police Constable Exam Date 2025)

सीएसबीसी के जारी शेड्यूल के अनुसार यह लिखित परीक्षा केवल एक ही पाली में आयोजित होगी, जिसमें परीक्षा समय दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 9:30 बजे तक पहुंचना अनिवार्य होगा।

परीक्षा तिथि दिन समय रिपोर्टिंग टाइम
16 जुलाई 2025 बुधवार 12 से 2 बजे 9:30 बजे
20 जुलाई 2025 रविवार 12 से 2 बजे 9:30 बजे
23 जुलाई 2025 बुधवार 12 से 2 बजे 9:30 बजे
27 जुलाई 2025 रविवार 12 से 2 बजे 9:30 बजे
30 जुलाई 2025 बुधवार 12 से 2 बजे 9:30 बजे
3 अगस्त 2025 रविवार 12 से 2 बजे 9:30 बजे

एडमिट कार्ड की तारीखें भी घोषित (Bihar Police Constable Admit Card 2025)

सीएसबीसी ने परीक्षा तिथियों के साथ-साथ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तारीखों की भी घोषणा कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर या जन्मतिथि की मदद से ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

परीक्षा तिथि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तारीख अंतिम समय
16 जुलाई 9 जुलाई 16 जुलाई सुबह 10:30 बजे
20 जुलाई 13 जुलाई 20 जुलाई सुबह 10:30 बजे
23 जुलाई 16 जुलाई 23 जुलाई सुबह 10:30 बजे
27 जुलाई 20 जुलाई 27 जुलाई सुबह 10:30 बजे
30 जुलाई 23 जुलाई 30 जुलाई सुबह 10:30 बजे
3 अगस्त 27 जुलाई 3 अगस्त सुबह 10:30 बजे

जरूरी दिशा-निर्देश

एडमिट कार्ड में अभ्यर्थियों का नाम, रोल नंबर, पिता का नाम, परीक्षा केंद्र और अन्य जरूरी विवरण मौजूद रहेंगे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट साथ लाना अनिवार्य होगा। बिना वैध प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को एग्जाम में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

यदि कोई अभ्यर्थी किसी कारणवश एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में असमर्थ होता है, तो वह पटना स्थित सीएसबीसी कार्यालय (बैक हार्डिंग रोड, सचिवालय हॉल्ट के पास) से डुप्लीकेट हॉल टिकट प्राप्त कर सकता है।

CSBC की अपील, समय से शुरू करें तैयारी

केंद्रीय चयन पर्षद ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय रहते परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं और वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें। यह परीक्षा राज्य में पुलिस बल की रिक्तियों को भरने के लिए एक बड़ा अवसर है।

यह भी पढ़ें

SGPGI Lucknow Recruitment 2025: पीजीआई लखनऊ में नर्सिंग ऑफिसर सहित कई अन्य पदों के लिए 1400 से अधिक वैकेंसी निकली



Source link


Share this on

Leave a Comment