Bihar School Timing: गर्मी के कारण बदला बिहार में स्कूल टाइम, शिक्षा विभाग द्वारा जारी नोटिस में देखिए समय व तारीख | Bihar School Timing Changed in Summer 7 april to 1 st june classes starts from 7 AM

Share this on


विभाग ने जारी किया नोटिस 

शिक्षा विभाग द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है, “7 अप्रैल 2025 से 1 जून 2025 (गर्मियों की छुट्टी से पहले) तक पूरे राज्य में प्रारंभिक एवं माध्यमिक विद्यालयों का संचालन सुबह 6:00 बजे से 12:30 बजे तक करने का निर्देश दिया गया है।” ये बदलाव सोमवार से लागू होगा। बिहार में गर्मी बढ़ रही है। धूप और लू से बच्चों को बचाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से यह कदम उठाया गया।

यहां देखें स्कूल की नई टामिंग

लंच का समय देखें

जहां स्कूलों का संचालन 6 बजे से होगा। वहीं प्रार्थना आदि सुबह 7:00 तक खत्म कर लिया जाएगा और फिर पहली कक्षा का संचालन होगा। दूसरा पीरियड सुबह 7:40 बजे से होगा। वहीं तीसरा 8:20 से और सुबह 9: 00 बजे बच्चों को 45 मिनट का लंच ब्रेक दिया जाएगा। सभी पीरियड 45 मिनट के होंगे।

यह भी पढ़ें

अब डॉक्टर बनना होगा आसान, MBBS की सीटों में हुआ इजाफा 

बिहार में गर्मी का कहर

यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिहार में लगातार गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है। बात करें दक्षिण बिहार की तो पिछले दिनों पारा 40 डिग्री के पार चला गया था। वहीं आने वाले दिनों में हीट वेव (Heat Wave in Bihar) के साथ भीषण गर्मी पड़ने की आशंका जताई जा रही है, जिसे देखते हुए इस 7 अप्रैल से स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है। 



Source link


Share this on

Leave a Comment