BPSC AEE Vacancy: बीटेकधारियों के लिए सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर, इन ब्रांचों के इंजिनियर भर सकते हैं फॉर्म | BPSC AEE Vacancy Great opportunity for B.Tech holders to get a government job in bihar Assistant Environmental Engineer vacancy

Share this on


यह खबर भी पढ़ें:- NEET UG 2025: कब तक जारी हो सकती है नीट यूजी की आंसर-की? जानें लेटेस्ट अपडेट

BPSC AEE Vacancy: कुल इतने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के माध्यम से कुल 24 पदों पर भर्ती की जानी है। जिसमें सीटें आरक्षित भी की गई है। इसमें सामान्य (UR) के 10 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 02 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 04 पद, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 01 पद शामिल है। इसके अलावा अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के 04 पद, पिछड़ा वर्ग (BC) के 03 पद शामिल है। इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए इस नोटिफिकेशन को देखा जा सकता है।

BPSC: ये होनी चाहिए योग्यता

इस भर्ती के लिए आवेदक के पास निम्न में से किसी एक क्षेत्र में B.E., B.Tech. या AMIE की डिग्री होनी चाहिए। जिसमें केमिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग शामिल है। आयु सीमा सामान्य वर्ग (पुरुष) के लिए 21 से 37 वर्ष, OBC/EBC (पुरुष व महिला) के लिए अधिकतम 40 वर्ष और SC/ST (पुरुष व महिला) के लिए अधिकतम 42 वर्ष तय किया गया है। आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के अनुसार के अनुसार की जाएगी।

यह खबर भी पढ़ें:- JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड पेपर 1, पेपर 2 जारी, सीधे इस लिंक से कर सकते हैं डाउनलोड

BPSC AEE Vacancy 2025: ये है चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के आधार पर किया जाएगा।
लिखित परीक्षा
पेपर-1: जनरल एप्टीट्यूड व इंजीनियरिंग मैथ (100 प्रश्न)
पेपर-2: संबंधित इंजीनियरिंग विषय (100 प्रश्न, 300 अंक)
दोनों पेपरों में निगेटिव मार्किंग लागू होगी।
साक्षात्कार (इंटरव्यू): 50 अंकों का

यह खबर भी पढ़ें:- IIT Delhi शुरू करने जा रहा है ये तीन नए नेक्स्ट जेनरेशन टेक्नोलॉजी कोर्स, जानें डिटेल्स



Source link


Share this on

Leave a Comment