BPSC TRE 4.0: बीपीएससी परीक्षा से पहले होगा Bihar STET? जान लें पास करने के लिए लाना होगा कितना नंबर | make photo of government teacher in school in horizontal size

Share this on


यह खबर भी पढ़ें:- BPSC TRE 4.0 में 90 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, सबसे ज्यादा इन विषयों के लिए होगा टीचरों का चयन

BPSC TRE 4.0: TRE 3.0 के सीटों को भी जोड़ा जाएगा

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो TRE 3.0 में खाली रह गए करीब 22 हजार पदों को भी इस TRE 4.0 में जोड़ा जाएगा। शिक्षा विभाग का लक्ष्य है कि 2026 तक सभी रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। इसलिए जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि आवेदन प्रक्रिया जून के अंतिम सप्ताह से शुरू होगी, परीक्षा अगस्त में कराई जाएगी और परिणाम सितंबर तक जारी कर दिया जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें:- BPSC TRE 4.0 में 90 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, जानें कितनी सीटों पर कंप्यूटर शिक्षकों की हो सकती है बहाली

BPSC TRE 4.0 से पहले होगा Bihar STET?

STET यानी Secondary Teacher Eligibility Test एक क्वालीफाइंग एग्जाम है, जिसे पास करना जरुरी होता है। अगर किसी उम्मीदवार ने Bihar STET परीक्षा पास नहीं की है तो वे BPSC TRE 4.0 यह शिक्षक भर्ती परीक्षा में भाग लेने के पात्र नहीं हो सकते हैं। इसलिए इस बात की पूरी संभावना है कि BPSC TRE 4.0 से पहले Bihar STET परीक्षा का आयोजन भी करवाया जाएगा। जिससे बीपीएससी परीक्षा में भाग लेने के लिए आयोह को और अधिक योग्य उम्मीदवार मिल जाए। जून के अंत तक यह परीक्षा ली जा सकती है। हालांकि इस संबंध में अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ भी आयोग की तरफ से नहीं कहा गया है।

Bihar STET में इतना है पासिंग मार्क्स

चूंकि Bihar STET एक क्वालीफाइंग पेपर है, इसलिए इसमें उम्मीदवारों को सिर्फ पास करना होता है। जिसके लिए एक तय पासिंग मार्क्स निर्धारित किया गया है। इस परीक्षा में पास होने के लिए जनरल केटेगरी के उम्मीदवारों को 50 फीसदी अंक लाने होते। वहीं OBC/MBC/ST/ SC/ PH केटेगरी के उम्मीदवारों को 45 फीसदी अंक लाने होते हैं। कुल 150 अंकों का यह पेपर होता है। इसमें कोर विषय के साथ-साथ अतिरिक्त विषय से भी सवाल पूछे जाते हैं।

यह खबर भी पढ़ें:- Delhi Class 11 Admission 2025: 11वीं एडमिशन के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें जरुरी डाक्यूमेंट्स लिस्ट और पूरा शेड्यूल



Source link


Share this on

Leave a Comment