BPSC TRE 4.0: बीपीएससी शिक्षक को कितनी मिलती है सैलरी? इस कक्षा के लिए सबसे ज्यादा है वेतन | BPSC TRE 4.0 How much salary does a BPSC teacher get salary of bpsc teacher in bihar

Share this on


यह खबर भी पढ़ें:- Home Guard Bharti 2025: 7वीं पास युवाओं के लिए होमगार्ड पद के लिए निकली भर्ती, जानें आवेदन तारीख सहित डिटेल्स

BPSC TRE 4.0: नोटिफिकेशन जल्द आने की संभावना

TRE 4.0 को लेकर उम्मीदवार काफी समय से इंतजार कर रहे हैं, खासकर बिहार और पड़ोसी राज्यों के लाखों अभ्यर्थी इस भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत की प्रतीक्षा कर रहे हैं। मार्च महीने में विधानसभा सत्र के दौरान शिक्षा मंत्री ने संकेत दिए थे कि यह भर्ती मई में शुरू होगी। अब जबकि मई का अंत नजदीक है और नोटिफिकेशन अभी तक जारी नहीं हुआ है, ऐसे में हालिया निर्देशों के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही आधिकारिक सूचना जारी कर दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार, इस बार 90 हजार से ज्यादा शिक्षकों की नियुक्ति की संभावना है।

यह खबर भी पढ़ें:- CBSE Supplementary Exams 2025: सीबीएसई 10वीं-12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए आज से आवेदन शुरू, इस तारीख से है परीक्षा

BPSC Teacher Salary: कितनी मिलती है शिक्षकों को सैलरी?

पद वेतनमान (₹) मासिक वेतन (लगभग)
प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 1-5) ₹25,000 – ₹35,400 (लेवल 4) ₹48,880
मध्य विद्यालय (कक्षा 6-8) ₹29,200 – ₹37,800 (लेवल 5) ₹54,370
माध्यमिक शिक्षक (कक्षा 9-10) ₹35,400 – ₹44,900 (लेवल 6) ₹59,860
उच्च माध्यमिक (कक्षा 11-12) ₹44,900 – ₹56,100 (लेवल 7)

सबसे ज्यादा सैलरी की बात की जाए तो 11-12 कक्षा के शिक्षकों को सबसे ज्यादा सैलरी दी जाती है। अमूमन होता भी ऐसा ही है कि उच्च कक्षा के शिक्षकों को ज्यादा सैलरी मिलती है। कक्षा 11-12 में पढ़ाने वाले शिक्षकों को लेवल 7 के अनुसार सैलरी दी जाती है।



Source link


Share this on

Leave a Comment