BPSC TRE 4.0 में 90 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, जानें कितनी सीटों पर कंप्यूटर शिक्षकों की हो सकती है बहाली | BPSC TRE 4.0 recruited 90 thousand teachers bpsc tre 4.0 computer teacher vacancy

Share this on


यह खबर भी पढ़ें:- UPSC CSE Prelims 2025 Question Paper Analysis: कैसा रहा यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा? जानें उम्मीदवारों के रिएक्शन

BPSC TRE 4.0 computer teacher vacancy: गणित, विज्ञान, कंप्यूटर में होगी सबसे अधिक भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार गणित, विज्ञान, कंप्यूटर और शारीरिक शिक्षा विषयों के शिक्षकों की नियुक्ति पर विशेष जोर दिया जाएगा। इन तीनों विषय में सबसे अधिक भर्ती की जाएगी। साथ ही राज्य सरकार की योजना है कि हर 120 से 200 छात्रों पर कम से कम पांच शिक्षक हों। वहीं इस बात की भी उम्मीद जताई जा रही है कि कंप्यूटर शिक्षक की भर्ती भी बड़े पैमाने पर की जाएगी। कुल निर्धारित सीट के बारे में तो नहीं बताया गया है लेकिन गणित और विज्ञान के साथ-साथ कंप्यूटर के लिए भी बड़े पैमाने पर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। 28,000 से अधिक स्कूलों में कंप्यूटर लैब स्थापित करने के प्रस्ताव के तहत भी कंप्यूटर शिक्षकों की भी बड़ी संख्या में नियुक्ति की ही जानी है।

यह खबर भी पढ़ें:- SSC GD Result 2025: मई के अंत तक जारी होगा एसएससी जीडी रिजल्ट? ऐसे चेक कर पाएंगे परिणाम

BPSC TRE 3.0 के खली सीटों को भी भरा जाएगा

शिक्षा विभाग का लक्ष्य है कि वर्ष 2026 तक राज्य के सभी स्कूलों में आवश्यक शिक्षक संख्या पूरी कर ली जाए। TRE 4.0 में पिछली भर्ती प्रक्रिया TRE 3.0 के दौरान खाली रह गए लगभग 22,000 पदों को भी शामिल किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया जून के आखिरी सप्ताह में शुरू हो सकती है, परीक्षा का आयोजन अगस्त में संभावित है और परिणाम सितंबर तक जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, अभी तक सरकार की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है।

BPSC TRE 4.0 परीक्षा पैटर्न

TRE 4.0 परीक्षा दो खंडों में होगी। पहले भाग में हिंदी और अंग्रेजी भाषा की समझ और राइटिंग स्किल की जांच की जाएगी। दूसरे भाग में विषय से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे जैसे गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और बाल विकास।

यह खबर भी पढ़ें:- BPSC TRE 4.0 में 90 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, सबसे ज्यादा इन विषयों के लिए होगा टीचरों का चयन



Source link


Share this on

Leave a Comment