TRE 3.0 के बचे हुए पद भी होंगे शामिल
TRE 4.0 की प्रक्रिया में पिछली भर्ती यानी TRE 3.0 में खाली रह गए लगभग 22,000 पदों को भी शामिल किया जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जून के आखिरी सप्ताह में शुरू हो सकती है, जबकि परीक्षा अगस्त में आयोजित की जा सकती है। परिणाम सितंबर तक जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इन तारीखों को लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
BPSC TRE 4.0 भर्ती से पहले STET की परीक्षा संभव
ऐसी भी संभावना जताई जा रही है कि BPSC TRE 4.0 परीक्षा से पहले बिहार STET (Secondary Teacher Eligibility Test) का आयोजन कराया जाएगा। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए आवश्यक है, जो शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं। STET में पास हुए बिना BPSC की शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में शामिल होना संभव नहीं होगा। माना जा रहा है कि जून के अंत तक STET परीक्षा आयोजित की जा सकती है, ताकि योग्य अभ्यर्थियों को TRE 4.0 में भाग लेने का मौका मिल सके।
BPSC TRE 4.0 Computer Science Syllabus: कंप्यूटर का सिलेबस
BPSC TRE 4.0 में अलग-अलग विषयों के लिए परीक्षा होना है। जिसमें उम्मीद यह जताई जा रही है कि गणित, साइंस और कंप्यूटर विषय के लिए सबसे ज्यादा भर्तियां की जाएंगी। जिसको लेकर कंप्यूटर विषय से पढ़े उम्मीदवार काफी उत्साहित हैं। 11वीं-12वीं के लिए कंप्यूटर शिक्षक का चयन किया जाना है।
जान लें परीक्षा सिलेबस
Software Engineering:
Software Development Process
Design and Architecture Database Management System (DBMS):
Database Concepts
SQL and Database Design Networking:
Network Architecture
Communication Protocols Algorithms:
Design and Analysis of Algorithms Operating System:
Components and Functions of Operating System Data Structures:
Data Structures and Algorithms
Digital Circuits:
Digital Logic and Circuits Artificial Intelligence Internet Of Thing Multimedia Miscellaneous:
History and Development of Computers
Basic Concepts of Computers