BPSSC SI Exam Pattern: बिहार में एनफोर्समेंट एसआई के पद पर निकली है भर्ती, जान लें क्या है एग्जाम पैटर्न | BPSSC SI Exam Pattern 2025 Recruitment has come out for the post of Enforcement SI in Bihar

Share this on


यह खबर भी पढ़ें:- BPSC 71th Notification: बीपीएससी 71वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 के 1250 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, जान लें आवेदन शुल्क

BPSSC SI Vacancy 2025 Total Seat: इतने पदों पर होनी है भर्ती

इस भर्ती के माध्यम से परिवहन विभाग में एन्फोर्समेंट सब इंस्पेक्टर के कुल 33 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए इस नोटिफिकेशन को देखा जा सकता है।

BPSSC SI Bharti: ये होनी चाहिए योग्यता

इस पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन किया होना जरुरी है। वहीं आयु सीमा की बात करें तो इस पद के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं अधिकतम आयु सीमा सभी कैटेगेरी के लिए अलग-लग तय किया गया है।
सामान्य वर्ग (पुरुष): 21 से 37 वर्ष
सामान्य वर्ग (महिला): 20 से 40 वर्ष
OBC/EBC (सभी लिंग): 21 से 40 वर्ष
SC/ST व थर्ड जेंडर: 21 से 42 वर्ष

यह खबर भी पढ़ें:- BPSC Assistant Section Officer के इतने पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट कर सकते हैं अप्लाई, एक लाख से ज्यादा है सैलरी

BPSSC SI Vacancy 2025: क्या होगा एग्जाम पैटर्न

बिहार पुलिस एन्फोर्समेंट सब इंस्पेक्टर के लिए होने वाले एग्जाम पैटर्न की बात करें तो उम्मीदवारों का परीक्षा दो चरणों में लिया जाएगा। जिसमें प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा शामिल है। प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में भाग ले सकेंगे। प्रारंभिक परीक्षा में 100 MCQ प्रश्न होते हैं, वहीं मुख्य परीक्षा दो भागों में विभाजित होगी। दोनों भागों में 100-100 सवाल पूछे जाएंगे। अंत में शारीरिक परीक्षा भी ली जाती है।

यह खबर भी पढ़ें:- BPSC TRE 4.0: बीपीएससी शिक्षक को कितनी मिलती है सैलरी? इस कक्षा के लिए सबसे ज्यादा है वेतन

BPSSC SI Exam Pattern 2025: प्रारंभिक परीक्षा एग्जाम पैटर्न

विषय प्रश्न नंबर अवधि
General Knowledge and Current Events 100 Questions 200 2 घंटा

मुख्य परीक्षा एग्जाम पैटर्न

विषय प्रश्न नंबर अवधि
General Hindi 100 Questions 200 2 घंटा
General Studies, Mathematics General Science, Geography of India, Indian History, Civics, and Mental Ability Test 100 Questions 200 2 घंटा



Source link


Share this on

Leave a Comment