BPSSC SI Vacancy 2025 Seat: कुल पदों की संख्या और विभाग
इस भर्ती के तहत परिवहन विभाग में एन्फोर्समेंट सब इंस्पेक्टर के कुल 33 रिक्त पद भरे जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें।
BPSSC SI Vacancy 2025 Qualification: शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) किया हो, तो वह इस भर्ती के लिए पात्र है। योग्यता की गणना 1 अगस्त 2025 से की जाएगी।
BPSSC SI Age Limit: आयु सीमा
इस पद के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु हर कैटेगेरी के लिए अलग-अलग है। सामान्य वर्ग (पुरुष): 21 से 37 वर्ष
सामान्य वर्ग (महिला): 20 से 40 वर्ष OBC/EBC (सभी लिंग): 21 से 40 वर्ष SC/ST व थर्ड जेंडर: 21 से 42 वर्ष
चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
चयन कुल चार चरणों में किया जाएगा।
BPSSC SI Vacancy 2025 Exam Pattern: लिखित परीक्षा का पैटर्न
प्रारंभिक और मुख्य दो चरणों की परीक्षा होगी।
दोनों परीक्षाएं MCQ फॉर्मेट में होंगी। हर गलत उत्तर पर 0.2 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी। प्रीलिम्स में 30% से कम अंक लाने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में नहीं जा सकेंगे।
Bihar SI Physical Test Details: शारीरिक योग्यता के मानदंड
पुरुषों के लिए – लंबाई न्यूनतम 165 सेमी
सीना: बिना फुलाए 79 सेमी, फुलाकर 84 सेमी (कम से कम 5 सेमी का अंतर जरूरी) महिलाओं के लिए – लंबाई न्यूनतम 150 सेमी
शारीरिक दक्षता परीक्षा
PET यानि फिजिकल टेस्ट में नीचे दिए गए मापदंडों को पूरा करना जरूरी होगा।
पुरुष उम्मीदवार: 25 किलोमीटर की दूरी 4 घंटे में पैदल तय करनी होगी। महिला उम्मीदवार: 14 किलोमीटर की दूरी 4 घंटे में पैदल तय करनी होगी। ध्यान दें: फिजिकल टेस्ट केवल क्वालिफाइंग नेचर का होगा, यानि इसमें केवल पास होना जरूरी है।
Bihar SI Recruitment 2025: मेरिट लिस्ट कैसे बनेगी?
फाइनल मेरिट लिस्ट मुख्य लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में मिले अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। PET में पास होना जरूरी है लेकिन उसके अंक मेरिट में नहीं जोड़े जाएंगे।
Bihar Police ESI Vacancy 2025 Application Fee: आवेदन शुल्क
700 रुपये: सामान्य, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, EWS वर्ग के पुरुष उम्मीदवार और राज्य के बाहर के सभी उम्मीदवार 400 रुपये: बिहार राज्य के SC/ST वर्ग के पुरुष/महिला, सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारें और थर्ड जेंडर
BPSSC SI Vacancy 2025 Last Date: जरूरी तारीखें
आवेदन शुरू होने की तिथि: 30 मई 2025 आवेदन की अंतिम तिथि: 30 जून 2025 ऑनलाइन आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट: bpssc.bih.nic.in यह भी पढ़ें: Sainik School Admission Quota: सैनिक स्कूल में इन वर्गों के लिए है कोटा, जानिए कैसे मिलेगा दाखिला