BPSSC SI Vacancy 2025: बिहार में एनफोर्समेंट एसआई के पद पर भर्ती, जान लें कद-काठी संबंधित नियम | BPSSC SI Vacancy 2025 Know Height and other physical requirements

Share this on


पदों का विवरण (BPSSC SI Vacancy Details) 

इस भर्ती के तहत परिवहन विभाग में एन्फोर्समेंट सब इंस्पेक्टर के कुल 33 रिक्त पद भरे जाएंगे। इच्छुक कैंडिडेट्स आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक नोटिस को जरूर पढ़ लें। 

यह भी पढ़ें

Jharkhand Home Guard Salary: झारखंड में होमगार्ड जवानों की भर्ती, यहां देखें कितनी मिलेगी सैलरी

यहां देखें योग्यता और अन्य नियम (BPSSC SI Vacancy Requirements) 

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

इस भर्ती के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। योग्यता की गणना 1 अगस्त 2025 से की जाएगी।

उम्र सीमा (Age Limit) 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष होनी चाहिए। वहीं अधिकतम आयु सीमा सभी वर्ग के लिए अलग अलग है। सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए 37 वर्ष, सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए 40 वर्ष, OBC/EBC (सभी जेंडर) के लिए 40 वर्ष, SC/ST व थर्ड जेंडर के लिए 42 वर्ष है। 

शारीरिक दक्षता (Physical Requirements) 

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा के साथ साथ कैंडिडेट्स का शारीरिक दक्षता को पूरा करना भी जरूरी है। पुरुष की न्यूनतम लंबाई 165 सेमी से कम नहीं होनी चाहिए और सीना 79 सेमी और फुलाकर 84 सेमी होना चाहिए। वहीं महिलाओं की न्यूनतम ऊंचाई 150 सेमी होनी चाहिए। 

यह भी पढ़ें

शिक्षा विभाग की तैयारी, इस राज्य में होगी 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, देखें

एन्फोर्समेंट सब इंस्पेक्टर चयन प्रक्रिया (BPSSC SI Vacancy Selection Process) 

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की इस भर्ती के तहत चयन कुल चार चरणों में किया जाएगा, जिसमें प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा शामिल है। तीनों चरण की परीक्षा पास करने के बाद ही किसी भी कैंडिडेट्स को सेलेक्ट किया जाएगा।



Source link


Share this on

Leave a Comment