बिना इंटरनेट के इस तरह देखें रिजल्ट (Bihar Board Result Via SMS)
यदि आपके पास इंटरनेट नहीं है और वेबसाइट क्रैश कर गई है तो ऐसी स्थिति में आप बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट SMS के जरिए भी देख सकते हैं। इसके लिए आपको मैसेज में जाकर BIHAR10 स्पेस> रोल नंबर टाइप करना होगा और मैसेज को बोर्ड के नंबर 56263 पर भेजना होगा। कुछ देर बाद बोर्ड की ओर से रिजल्ट आपके इनबॉक्स में भेज दिया जाएगा।
UP Board Practical Exam 2025: जिन छात्रों का छूट गया प्रैक्टिकल एग्जाम, वे अब इस तारीख पर दे पाएंगे परीक्षा
ऑनलाइन ऐसे देखें रिजल्ट (Bihar Board 10th Result 2025 How To Download)
बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद आप इसे आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर देख सकते हैं।
–सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
–यहां होमपेज पर रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें
–इसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल्स डालें और क्लिक करें
–आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा
–इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें
12 बजे जारी होगा रिजल्ट
बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट आज 12बजे जारी किया जाएगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इसकी घोषणा कर दी है। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि रिजल्ट 29 मार्च को दोपहर 12 बजे घोषित किए जाएंगे। यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिहार बोर्ड परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 25 फरवरी के बीच हुआ था।