CAT रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख के बाद, एडिट विंडो खोली जाएगी। इस दौरान उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म में फोटो, सिग्नेचर और परीक्षा शहर की प्राथमिकता में बदलाव कर सकेंगे, लेकिन यह सुविधा सिर्फ उन्हीं को मिलेगी जिन्होंने समय पर आवेदन कर शुल्क का भुगतान किया होगा।