CBI Vacancy: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में रिटायर्ड लोगों के लिए नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर, जानें योग्यता सहित अन्य जरुरी डिटेल्स | CBI Vacancy Great opportunity for retired people to get a job in Central Bank of India

Share this on


यह खबर भी पढ़ें:- CISF Head Constable Recruitment 2025: जानिए कितनी मिलेगी सैलरी और सुविधाएं

CBI Vacancy: ऑफलाइन भी भेजना होगा आवेदन फॉर्म

ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आवेदन फॉर्म को ऑफलाइन भी दिए गए पते पर भेजना होगा। तिरुवनंतपुरम के ऑफिस में इस फॉर्म को भेजना होगा। जिसके लिए जरुरी पता निचे दिया गया है।
Central Bank of India, Regional Office, Second Floor, CS Building, Pulimoodu, MG Road, Thiruvananthapuram, Kerala – 695001

CBI Vacancy 2025: योग्यता और अनुभव

FLC Counselor पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा कंप्यूटर ज्ञान, जैसे MS Office, इंटरनेट और टाइपिंग भी जरूरी है। स्थानीय भाषा में टाइपिंग आना भी अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी पहले किसी राष्ट्रीयकृत बैंक (जैसे SBI या RRBs) में स्केल-I या उससे ऊपर के पद पर कार्य कर चुके हैं, उन्हें वरीयता दी जाएगी। विशेष रूप से वे सेवानिवृत्त या स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले अधिकारी इस पद के लिए उपयुक्त माने जाएंगे।

यह खबर भी पढ़ें:- Job Interview से खौफ खाते हैं 80 फीसदी फ्रेशर्स, इंटरव्यू के लिए तैयार नहीं 68% लोग

Central Bank of India Vacancy: चयन प्रक्रिया और वेतन

चयन प्रक्रिया की बात करें तो केवल इंटरव्यू के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को FLC Counselor पद पर 25,000 रूपये प्रतिमाह का वेतन मिलेगा। यह नियुक्ति एक साल के कॉन्ट्रैक्ट पर होगी, जिसे प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है। अधिक जानकारी और आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.centralbankofindia.co.in पर जा सकते हैं।

यह खबर भी पढ़ें:- अगर आपने दिया है JEE Main एग्जाम तो आप भी बन सकते हैं Indian Army में अफसर, जानें कितनी मिलेगी सैलरी



Source link


Share this on

Leave a Comment