CBSE के निर्देश के अनुसार अब स्कूलों को एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स, कॉरिडोर, सीढ़ियों, क्लासरूम, लैब, लाइब्रेरी, कैंटीन, स्टोर रूम और प्लेग्राउंड जैसे हर क्षेत्र में CCTV कैमरे लगाना अनिवार्य होगा। सिर्फ वॉशरूम और टॉयलेट को इससे बाहर रखा गया है। इसके अलावा, स्कूल को कम से कम 15 दिनों की रिकॉर्डिंग स्टोर करने की व्यवस्था करनी होगी ताकि जरूरत पड़ने पर निगरानी की जा सके।