CBSE का नया प्रयोग, स्कूलों में विद्यार्थियों को छह बिन्दुओं में दिलाई जायेगी शपथ,स्क्रीन टाइम कम कराने पर जोर | CBSE new experiment students will be sworn in six points in schools board emphasis on reducing screen time

Share this on


यह खबर भी पढ़ें:- IIT Delhi शुरू करने जा रहा है ये तीन नए नेक्स्ट जेनरेशन टेक्नोलॉजी कोर्स, जानें डिटेल्स

CBSE: इन छह बिन्दुओं की होगी शपथ

स्कूलों द्वारा इस शपथ को सुबह के प्रार्थना सभा में आयोजित करवाया जाएगा। जिसमें सभी छात्रों को ये शपथ लेना अनिवार्य होगा। यह प्रक्रिया छात्रों के मानसिक और शारीरिक क्षमता को बढ़ाने और स्क्रीन टाइम कम करने के लिए किया जा रहा है। राजीव श्रीवास्तव, सीबीएसई सूरत को-ओडिनेटर मुताबिक सीबीएसई ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के लिए हेल्थ वेलनेस प्रोग्राम शुरू किया है। नए शिक्षा सत्र से इसे लागू किया जाएगा। बोर्ड लगातार छात्रों के हित के लिए नए-नए प्रयोग करता रहता है। इसी कड़ी में यह फैसला लिया गया है।

मैं हमेशा खुश रहूंगा।
हर परिस्थिति में शांत और स्थिर रहूंगा। मेरी एकाग्रता और स्मरण शक्ति अच्छी है।
स्वस्थ खाना खाऊंगा, मेरा शरीर स्वस्थ है। गैजेट का उपयोग जरूरी हुआ तो पढ़ाई के लिए करूंगा।
सभी के साथ प्रकृति का सम्मान करूंगा।

CBSE ने जारी की रिजल्ट

CBSE ने पिछले दिनों ही 13 मई 2025 को 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया था। इस साल इस परीक्षा में कुल 88.39% छात्र पास हुए हैं। CBSE ने उसी दिन 10वीं कक्षा का रिजल्ट भी कर दिया और इस परीक्षा में 92.63 छात्र सफल हुए थे। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, डिजिलॉकर और उमंग ऐप के माध्यम से देख सकते हैं।

यह खबर भी पढ़ें:- IGNOU Admission: इग्नू ने जुलाई सेशन के सभी कोर्सों के लिए री-रजिस्ट्रेशन पोर्टल को किया ओपन



Source link


Share this on

Leave a Comment