CBSE 10th Result 2025: इन 4 माध्यम से देखें अपना सीबीएसई 10वीं कक्षा का रिजल्ट, जल्दी नोट करें | CBSE 10th Result 2025 Download Via SMS Umang App and CSBE Official Website

Share this on


इन वेबसाइट पर जारी होगा रिजल्ट (CBSE 10th Result 2025 Via Official Website)

सीबीएसई 10वीं कक्षा का रिजल्ट केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in और results.cbse.nic.in पर जारी किया जाएगा। छात्र अपना रिजल्ट यहां से चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉगिन करना होगा। 

यह भी पढ़ें

 

22 साल की उम्र में बनीं IPS, जानिए बिहार की लेडी सिंघम की सक्सेस स्टोरी

ऐसे देखें रिजल्ट 

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं  यहां होमपेज पर रिजल्ट वाला लिंक खोजें  इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर सबमिट करें  इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा 

रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉर्ट और प्रिंटआउट निकाल लें 

ऑफलाइन माध्यम से चेक करें रिजल्ट (CBSE 10th Result 2025 Via SMS)

कई बार रिजल्ट का लिंक एक्टिव होने के बाद वेबसाइट क्रैश हो जाती है। वहीं कई छात्रों के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं होती है। ऐसे में छात्र अपना रिजल्ट ऑफलाइन माध्यम से भी देख सकते हैं। ऑफलाइन माध्यम से रिजल्ट ऐसे देखें- 

मोबाइल फोन में मैसेज ऐप खोलें टाइप करें: CBSE10 अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और सेंटर कोड इस मैसेज को 7738299899 पर भेजें SMS के माध्यम से CBSE 10वीं बोर्ड का परिणाम प्राप्त हो जाएगा ॉ

यह भी पढ़ें

इन BTech कोर्सेज और कॉलेज में मिलता है CUET UG Score के आधार पर दाखिला, जानिए कौन सा ब्रांच है डिमांड में

उमंग ऐप से ऐसे चेक करें सीबीएसई का रिजल्ट (CBSE 10th Result 2025 Via UMANG App)

प्लेस्टोर (एंड्रॉयड यूजर्स के लिए) या ऐप स्टोर (iOS यूजर्स के लिए) पर जाएं उमंग ऐप डाउनलोड कर लें

अब अपना अकाउंट बनाएं और मोबाइल नंबर की मदद से लॉगिन करें सीबीएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए लिंक पर क्लिक करें अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी डालें और सबमिट करें

इतना करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा इसे डाउनलोड कर लें

डिजिलॉकर की मदद से देखें 10वीं का रिजल्ट (CBSE 10th Result 2025 Via DigiLocker)

प्लेस्टोर से डिजिलॉकर ऐप डाउनलोड कर लें

इस ऐप में मोबाइल नंबर से लॉगिन करें Issued Documents सेक्शन में जाएं सीबीएसई द्वारा जारी मार्कशीट व सर्टिफिकेट देखें और डाउनलोड करें



Source link


Share this on

Leave a Comment