यह भी पढ़ें
CG Board Exam 2025: 12वीं की बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, CM साय ने दी शुभकामनाएं…
CG Board Exam 2025: 600 शिक्षकों की लगी ड्यूटी
10वीं बोर्ड की परीक्षा समाप्त हो चुकी है और 12वीं की परीक्षा चल रही है। जिले में लगभग 76 हजार उत्तर पुस्तिकाएं आई हुई हैं। प्रथम चरण का मूल्यांकन कार्य 4 अप्रैल तक चलेगा। इसमें 18 मार्च तक हुई परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जाएगी। इसके बाद द्वितीय चरण का मूल्यांकन कार्य होगा। केंद्र के प्रभारी एचके आचार्य ने बताया कि मूल्यांकन कार्य प्रारंभ हो गया है।

लगभग 600 शिक्षकों की ड्यूटी लगी हुई है। इधर पांचवी कक्षा की परीक्षाएं भी अंतिम चरण में है। इधर 12वीं की परीक्षा भी अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। 28 मार्च को 12वीं का अंतिम पेपर होगा। मनोविज्ञान विषय की परीक्षा होगी। जिले में मूल्यांकन कार्य दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है।