CG Job: नगर निगम में 114 पद खाली, काम-काज बुरी तरह हो रहा है प्रभावित | CG Job: 114 posts are vacant in Nagar Nigam of dhamtari

Share this on


CG Job: समय पर नहीं हो रही भर्ती

नगर पालिका परिषद को वर्ष-2014 में नगर निगम का दर्जा मिला। 20 साल बीतने के बाद भी निगम प्रशासन की ओर से स्वीकृत स्थाई और सांयेत्तर पदों पर अधिकारी और कर्मचारियों की अब तक भर्ती नहीं की जा सकी है। इससे कई महत्वपूर्ण काम समय पर नहीं हो रहा है। नगर निगम में नगर निवेशक, जनसंपर्क अधिकारी, कार्यालय अधीक्षक समेत अन्य स्थाई और सांयेत्तर पदों को मिलाकर 341 पद स्वीकृत है।

यह भी पढ़ें

CG Jobs: 300 पदों पर होगी भर्ती, इतनी होगी सैलरी, जल्दी करें अप्लाई

जिसमें से सिर्फ 227 पदों पर ही अधिकारी-कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। वर्तमान में यहां 114 पद रिक्त है। मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम में अधिकांश पदों पर कुछ अधिकारी और सफेदपोश नेताओं ने अपने नाते-रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों की संविदा नियुक्ति करा दी है।

सालों बीतने के बाद भी उनसे काम लिया जा रहा है। नागरिक वीणा देवांगन, पूर्णिमा साहू ने बताया कि निगम में आम नागरिकों को नामांतरण, गुमाश्ता लाइसेंस बनवाने समेत अन्य कार्याें के लिए भटकना पड़ रहा है। जानकारी लेने पर कर्मचारियों की कमी और काम अधिक होना बताया जाता है। इससे आम नागरिकों को परेशानी हो रही है।

सामान्य सभा में उठ चुका है मुद्दा

बता दें कि पिछले दिनों निगम में हुई सामान्य सभा की बैठक में निगम में रिक्त पदों पर इंजीनियर सहित अन्य रिक्त पदों पर भर्ती को लेकर पार्षद योगेश लाल ने सवाल किया था। उन्होंने महापौर सहित निगम प्रशासन से रिक्त पदों पर जल्द से जल्द भर्ती की मांग की थी। उनका कहना था कि निगम में सेटअप के अनुसार अधिकारी-कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं होने से निगम का काम प्रभावित हो रहा है।

ये काम हो रहे हैं प्रभावित

निगम में स्थाई और आवश्यक रिक्त पदों पर भर्ती नहीं होने के चलते शहर में विद्युत मेंटनेंस, पानी की आपूर्ति और सप्लाई, राजस्व वसूली, नामांतरण समेत पीएम आवास के काम भी लेटलतीफी हो रही है। ऐसे में यदि रिक्त पदों पर अधिकारी-कर्मचारियों की स्थाई नियुक्ति कर दी जाए, तो निगम के कार्यों में गति आ सकती है।

रिक्त पदों की जानकारी एक नजर में

निगम प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार कार्यालय अधीक्षक का 1, सहायक ग्रेड-3 के 13 स्वीकृत पदों में से 6 पद रिक्त है। इसी तरह सहायक राजस्व निरीक्षक के 32 स्थाई पदों के एवज में केवल 16 पदों पर ही नियुक्ति हो सकी है। अभी भी 16 पद रिक्त है। समयपाल के 3, पंपचालक के 5, भृत्य, चौकीदार के 46 स्वीकृत पद में से 7 रिक्त है। इस तरह कुल 114 पदों पर नियुक्ति शेष है।



Source link


Share this on

Leave a Comment