निकटवर्ती चित्तौड़ी खेड़ा गांव स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में 17 बच्चों का नामांकन है। यहां पर दो शिक्षिकाएं कार्यरत हैं। स्कूल में दो हिस्सों में कमरे बने हुए हैं। पुराने भवन की हालत खस्ता है। उसमें दरारें आ रही है। बरामदा क्षतिग्रस्त है। कमरे पर ताला लगा हुआ है। यहां पर बच्चों को बैठाया भी नहीं जाता है। लेकिन, बच्चों की आवाजाही रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। बारिश के दौरान पानी भी टपकता है। यहीं पर आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित है।