CISF Head Constable Recruitment 2025: CISF में निकली हेड कांस्टेबल के पदों पर भर्ती, इन डॉक्यूमेंट्स के बिना नहीं होगा सेलेक्शन  | CISF Head Constable Recruitment 2025 List of Important Documents

Share this on


सीआईएसएफ भर्ती डिटेल्स (CISF Recruitment Details)

CISF की इस भर्ती के तहत 403 पद भरे जाएंगे। आवेदक की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयुसीमा 23 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु सीमा की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी। CISF की इस भर्ती के तहत आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। सीआईएसएफ हेड कांस्टेबल की इस भर्ती के लिए चुने गए कैंडिडेट्स को हर महीने सैलरी के रूप में पे लेवल 4 के अनुसार 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये मिलेंगे। अप्लाई करने की अंति तिथि 6 जून 2025 है।

यह भी पढ़ें

Fresher Salary in IT company: कौशल की कमी या बढ़ती संख्या, क्या है बड़ी IT कंपनियों में फेशर्स की कम सैलरी का कारण, जानिए

सीआईएसएफ के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स (CISF Recruitment Important Documents)

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड का 12वीं का मार्कशीट 
  • खेलों और एथलेटिक्स में राज्य/राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने का सर्टिफिकेट 
  • ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में कोई पदक या नेशनल स्कूल गेम्स/चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक (Gold Medal) 
  • अभ्यर्थी ने व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व एक सीनियर/जूनियर अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में किया हो या किसी राज्य या समकक्ष इकाई का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय खेल/राष्ट्रीय चैंपियनशिप (सीनियर/जूनियर स्तर) में किया हो

यह भी पढ़ें

BOB Peon vacancy 2025: 10वीं पास के लिए इस बैंक ने निकाली 500 पदों पर जबरदस्त भर्ती, यहां देखें डिटेल्स

जानिए चयन प्रक्रिया (CISF Head Constable Selection Process)

अभ्यर्थियों का चयन दो स्टेज में किया जाएगा। स्टेज- 1 में ट्रायल टेस्ट, प्रोफिशिएंसी टेस्ट, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल है। वहीं दूसरे स्टेज की चयन प्रक्रिया में मेडिकल एग्जामिनेशन शामिल है।आवेदन शुल्क के रूप में जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है जबकि महिला एससी, एसटी को कोई शुल्क नहीं देना होगा।



Source link


Share this on

Leave a Comment