CISF Recruitment: CISF में महिला उम्मीदवारों के लिए निकली भर्ती, जानिए कितनी मिलेगी सैलरी | CISF Recruitment For Female Head Constable Know Salary and Other allowance

Share this on


सिर्फ खेल कोटे की महिलाएं कर सकती हैं आवेदन

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने महिला हेड कांस्टेबल के पद पर भर्ती निकाली है। दिलचस्प बात ये है कि इस भर्ती के तहत खेल कोटे और हॉकी में दक्षता रखने वाली महिलाओं के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकती हैं। 

यह भी पढ़ें

 

Operation Sindoor से जुड़ी भारतीय सेना की ये दो महिला अधिकारी, जानिए कहां से हुई पढ़ाई, एक ने तो बचपन से देखा वायुसेना में भर्ती होने का सपना

कब से कब तक कर सकते हैं आवेदन?

CISF के महिला हेड कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 11 मई 2025 से शुरू होकर 30 मई 2025 तक चलेगी। आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम 23 वर्ष। आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इस भर्ती के तहत 12वीं पास महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। इसके साथ खेल में दक्षता हासिल करना जरूरी है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें- CISF में महिला उम्मीदवारों के लिए मौका, हेड कॉन्स्टेबल की भर्ती के लिए मांगे गए आवेदन

कितनी मिलेगी सैलरी?

इस भर्ती के तहत चुने गए कैंडिडेट्स को लेवल -4 के अनुसार पेय किया जाएगा। ऐसे में चयनित उम्मीदवार की सैलरी 5 हजार 500 से 81 हजार 100 रुपये तक की हो सकती है। वहीं भत्ता नियमों के तहत, महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और चिकित्सा भत्ता आदि मिलता है। साथ ही इन्हें पेंशन, बीमा और शिक्षा लाभ भी मिलते हैं। 



Source link


Share this on

Leave a Comment