CSIR UGC NET June 2025 Notification: आवेदन से जुड़ी अहम तारीखें
आवेदन की शुरुआत – 3 जून 2025 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 23 जून 2025 फीस भुगतान की डेडलाइन – 24 जून 2025 (रात 11:59 बजे तक)
करेक्शन विंडो – 25 और 26 जून 2025 (रात 11:59 बजे तक) परीक्षा तिथियां – 26, 27 और 28 जुलाई 2025
CSIR UGC Net June 2025 Details: CSIR UGC NET क्या है?
यह परीक्षा वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) कराती है और संचालन की जिम्मेदारी NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) की होती है। इसका उद्देश्य देशभर से जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) और लेक्चरर/असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करना है। ध्यान दें, यह परीक्षा केवल साइंस और टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों के लिए ही मान्य होती है।
पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)
शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में M.Sc. या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 55% अंक आवश्यक हैं जबकि आरक्षित वर्ग को छूट मिलती है।
JRF के लिए अधिकतम उम्र 30 वर्ष (1 जुलाई 2025 तक) है। लेक्चररशिप/असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है।
किन विषयों में होती है परीक्षा?
CSIR UGC NET में जिन विषयों के लिए आयोजित की जाती है, नीचे साझा किया जा रहा है।
701: केमिकल साइंस 702: अर्थ, एटमॉस्फेरिक, ओशन और प्लैनेटरी साइंस 703: लाइफ साइंस 704: मैथमैटिकल साइंस 705: फिजिकल साइंस
परीक्षा पैटर्न और मोड
सभी पेपर MCQ (Multiple Choice Questions) आधारित होंगे।
CSIR UGC NET June 2025 Registration: आवेदन कैसे करें?
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: csirnet.ntaonline.in
‘New Registration’ पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन पूरा करें लॉगइन करके आवेदन फॉर्म भरें डाक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस जमा करें आवेदन को सबमिट करके उसका प्रिंट आउट निकाल लें अगर आप विज्ञान के क्षेत्र में रिसर्च या शिक्षण की दिशा में करियर बनाना चाहते हैं तो यह परीक्षा आपके लिए एक सुनहरा मौका है। समय रहते आवेदन करें और अपनी तैयारी शुरू कर दें।