कब हुई थी परीक्षा
इस साल यह परीक्षाएं 13 मई से 4 जून के बीच एनटीए द्वारा दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक थी और दूसरी दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक। देशभर के 388 केंद्रों के अलावा विदेश के 24 केंद्रों पर भी इसे आयोजित किया गया था। परीक्षा में 13 भाषाएं, 23 डोमेन-स्पेसिफिक विषय और एक सामान्य योग्यता परीक्षा शामिल थी। इसके लिए अंतरिम आंसर की 17 जून को जारी की गई थी और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 20 जून तक का समय दिया गया था। इस परीक्षा के परिणामों के आधार पर देश की 250 से ज़्यादा केंद्रीय, राज्य और प्राइवेट यूनिवर्सिटी अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन देंगी।
कैसे करें आंसर की डाउनलोड
उम्मीदवार cuet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाकर इस आंसर की को डाउनलोड कर सकते है और अपने संभावित स्कोर का पता लगा सकते है। इसके लिए सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर दिख रहे CUET UG Final Answer Key 2025 के लिंक पर क्लिक करें। यहां से आप विषय के अनुसार आंसर की को डाउनलोड कर सकते है।
कैसे होती है नंबर की मार्किंग
परीक्षा की मार्किंग स्कीम के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 5 अंक मिलते है और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उसका 1 अंक काट लिया जाता है। इस बार फाइनल आंसर की से 27 सवाल हटा दिए है इसलिए उम्मीदवार के फाइनल नंबर बाकि बचे सवालों के आधार पर तय किए जाएंगे।
इस साल परीक्षा में हुए कुछ बदलाव
इस साल परीक्षा के पैटर्न में कुछ बदलाव किए गए है। इस बार परीक्षा की अवधि, परीक्षा का तरीका, और इसके विषयों की संख्या में बदलाव किए गए है। परीक्षा को पूरी तरह से कंप्यूटर मोड पर आयोजित किया गया, जिसमें तीन खंड थे। पहले में 13 भाषाएं शामिल थी, दूसरे में 23 डोमेन विषय और तीसरे में सामान्य योग्यता परीक्षा से जुड़े सवाल शामिल किए गए थे। जबकि पिछले साल यह परीक्षा कंप्यूटर और पेन पेपर, दोनों मोड में आयोजित की गई थी।