DRDO RAC Scientist Recruitment 2025: गेट स्कोर के दम पर बनें DRDO में साइंटिस्ट, यहां देखें डिटेल्स | DRDO RAC Scientist Recruitment 2025 Know details apply at rac.gov.in

Share this on


शैक्षणिक योग्यता 

आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में इंजीनियरिंग डिग्री या पद के अनुसार संबंधित डिग्री होनी चाहिए। हर एक पद के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अगल है। वहीं सभी पद के लिए गेट स्कोर अनिवार्य है। 

यह भी पढ़ें

CRPF VS CISF: CRPF और CISF में क्या है अंतर? सैलरी और जिम्मेदारी दोनों है अलग

पदों का विवरण 

  • साइंटिस्ट बी (DRDO)- 127 पद
  • साइंटिस्ट/इंजीनियर बी (ADA)- 9 पद
  • साइंटिस्ट बी – 12 पद

आयु सीमा

DRDO RAC की इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अनारक्षित/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैंडिडेट्स की अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष होनी चाहिए। ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) की अधिकतम आयु सीमा 38 वर्ष होनी चाहिए और एससी/एसटी की अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष होनी चाहिए। 

यह भी पढ़ें

Harvard Trump Controversy: हावर्ड ट्रंप विवाद से जुड़ा इन दो महिलाओं का नाम, जानिए कितनी पढ़ी लिखी हैं

आवेदन शुल्क 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क देना होगा। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 100 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी/एसटी/दिव्यांगजन एवं महिला उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए कोई शुल्क देने की जरूरत नहीं है। 

कैसे करें अप्लाई 

आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rac.gov.in पर जाना होगा। यहां होमपेज पर जाकर रजिसट्रेशन करके फॉर्म भरें और सभी डॉक्यूमेंट्स जमा करें। इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 



Source link


Share this on

Leave a Comment