DSSSB Teacher Vacancy 2025: दिल्ली में होगी 9000 शिक्षकों की भर्ती, जानिए कब जारी होगा नोटिफिकेशन | DSSSB Teacher Vacancy 2025 Delhi Teacher Recruitment for 9000 post

Share this on


मई तक जारी होंगे नोटिफिकेशन (DSSSB Teacher Vacancy Notification)

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 70 हजार से अधिक पद हैं, जिसमें से करीब 66 हजार शिक्षक कार्यरत हैं। वहीं 12 हजार के लगभग शिक्षक अस्थाई हैं। दिल्ली में पूर्व की सरकार जब थी तो ज्यादातर अस्थाई शिक्षकों की भर्ती की गई। यही नहीं जिन शिक्षकों ने पद छोड़ा उनकी जगह पर भी अस्थाई शिक्षकों को ही लाया गया था। ऐसे में अब दिल्ली के सरकारी स्कूलों में स्थाई शिक्षकों की भर्ती होगी। शिक्षा निदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, ये भर्तियां पीजीटी और टीजीटी शिक्षकों के रूप में होगी। हालांकि, इसके लिए अभी नोटिस नहीं जारी किया गया है। नोटिस संभवत: अप्रैल या मई में जारी हो सकता है।

यह भी पढ़ें

 

बीएचयू में आई इंटर्नशिप और नौकरी की बहार, 1235 छात्रों को मिला जॉब ऑफर, 250 से ज्यादा कंपनियां हुईं शामिल

विज्ञान विषय पर बढ़ाया जाएगा फोकस

वहीं शैक्षणिक सत्र 2025-2026 से दिल्ली के सरकारी स्कूलों में विज्ञान स्ट्रीम को बढ़ावा दिया जाएगा। शिक्षा निदेशालय इस योजना पर काम कर रहा है। इसके तहत 600 से अधिक स्कूलों में विज्ञान स्ट्रीम लागू करने की संभावना है। विज्ञान स्ट्रीम लागू होने के साथ ही लैब का निर्माण भी किया जाएगा और छात्रों में इस विषय को लेकर रुचि बढ़ाई जाएगी। वर्तमान समय में करीब 430 स्कूलों में विज्ञान स्ट्रीम की पढ़ाई हो रही है। 



Source link


Share this on

Leave a Comment