10 जुलाई तक जमा कर सकते है फॉर्म
यूनिवर्सिटी ने अपने आधिकारिक बयान में लिखा, सभी संबंधित छात्रों को सूचित किया जाता है कि विशेष परीक्षाओं के लिए गूगल फ़ॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2025 (गुरुवार) को रात 11:59 बजे तक है। साथ ही यूनिवर्सिटी ने यह साफ किया है कि यह विशेष प्रावधान केवल उन छात्रों के लिए है जो ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी परिस्थितियों के कारण परीक्षा नहीं दे पाए थे। इसलिए परीक्षा देने के लिए छात्रों को ऐसे वैध दस्तावेज़ी प्रमाण जमा करना होगा जिससे यह साबित हो सके कि वे ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी परिस्थितियों के कारण दिल्ली पहुंचने में असमर्थ थे।
सभी चीजों का रिकॉर्ड रखेगी यूनिवर्सिटी
नियंत्रक टुटेजा ने यह भी बताया कि, यह नई पहल छात्रों को अप्रत्याशित घटनाओं (जैसे कोई इमरजेंसी या अचानक आई परेशानी) के कारण पढ़ाई में होने वाले नुकसान से बचाने के लिए शुरु की गई है। साथ ही इस प्रक्रिया में निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी चीज़ों का रिकॉर्ड भी रखा जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि, यह कदम कई छात्रों को फायदा पहुंचाएगा जिनके शैक्षणिक कार्यक्रम बाधित हो गए थे। इन पुनर्निर्धारित परीक्षा तारीकों की घोषणा परीक्षा शाखा करेगी और यह केवल सत्यापित आवेदकों पर लागू होगी।