DU UG Admission 2025: पहली लिस्ट में 93166 स छात्रों को सीट हुई अलॉट, जानिए छात्रों को अब आगे क्या करना होगा | Patrika News

Share this on


Delhi University (DU) ने शनिवार, 19 जुलाई को ग्रेजुएशन (UG) कोर्सों में दाखिले के लिए पहली सीट आवंटन लिस्ट जारी कर दी है। इस पहले चरण में कुल 93,166 छात्रों को उनके चयनित कॉलेज और कोर्स आवंटित किए गए हैं। इनमें से कई छात्रों ने अपनी सीट को स्वीकृति दी है, जबकि कुछ ने बेहतर विकल्प की उम्मीद में अपग्रेड का विकल्प चुना है। डीयू प्रशासन ने जानकारी दी कि इस बार निर्धारित सीटों से लगभग 30 प्रतिशत अधिक सीटें आवंटित की गई हैं, ताकि बाद में सीटें खाली न रह जाएं। इस साल विश्वविद्यालय के 69 कॉलेजों में 79 कोर्सों के लिए कुल 71,642 सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। विशेष श्रेणियों के तहत भी सीटों का आवंटन किया गया है। सिंगल गर्ल चाइल्ड श्रेणी में 1,325 छात्राओं को और अनाथ श्रेणी में 259 छात्रों को सीटें मिली हैं।



Source link


Share this on

Leave a Comment