DU UG Admission 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) जल्द ही अंडरग्रेजुएट (UG) कोर्सेस में दाखिले के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) 2025 का दूसरा चरण शुरू करने जा रही है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक CSAS फेज-1 के तहत रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, उन्हें सलाह दी गई है कि वे जल्दी से रजिस्ट्रेशन कर लें। CSAS फेज-2 में आवेदन करने की समय सीमा केवल एक सप्ताह हो सकती है, इसलिए उम्मीदवारों को समय रहते प्रक्रिया पूरी करनी होगी। DU में सेशन 1 अगस्त 2025 से शुरू होगा।