व्यावसायिक पाठ्यक्रम प्रवेश समिति (एसीपीसी) के सदस्य सचिव प्रो.एन.एन.भूपतानी ने बताया कि तीन जून को प्रोविजनल मेरिट, 7 जून को फाइनल मेरिट जारी होगी और पहले चरण के प्रवेश 13 जून को आवंटित किए जाएंगे। दूसरे चरण के लिए चॉइस फिलिंग तीन जुलाई से शुरू होगी। दूसरे चरण के प्रवेश 15 जुलाई को जारी होंगे। इससे पहले 19 जून से कॉलेजों में बीई प्रथम वर्ष की पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
12वीं, गुजकैट की अंकतालिका अपलोड करने से छुटकारा
भूपतानी के तहत गुजरात बोर्ड की 12वीं साइंस की परीक्षाएं खत्म हो गई हैं। सीबीएसई की भी ज्यादातर परीक्षाएं हो गई हैं। परिणाम बाकी हैं। ऐसे में विद्यार्थी अंकतालिका के बिना बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र (हॉल टिकट) के आधार पर प्रवेश का पंजीकरण कर सकेंगे। गुजकैट, जेईई मेन्स 2025 की मार्कशीट की जगह इनके प्रवेश पत्र (हॉल टिकट) अपलोड कर फॉर्म भर सकेंगे। इसके बाद उन्हें 12वीं, गुजकैट, जेईई मैन्स की अंकतालिका का ब्यौरा अपडेट करने की जरूरत नहीं रहेगी। सीबीएसई, आईएससीई, एनआईओएस व अन्य बोर्ड के विद्यार्थी कि जिन्हें ट्रांसफर सर्टिफिकेट नहीं मिला है, वे बोनाफाइड सर्टिफिकेट के जरिए पंजीकरण कर सकेंगे। 2025 की गुजकैट, जेईई मेन्स में बैठने वाले विद्यार्थी ही फॉर्म भर सकेंगे।
बीई में 78 हजार सीटें
एसीपीसी के तहत वर्ष 2025-26 में भी बीई कोर्स में 140 कॉलेज में 78611 सीटें उपलब्ध रहने की संभावना है। इसमें 16 सरकारी, 3 अनुदानित कॉलेज की 10975, एक स्वायत्त संस्था की 156, 120 निजी कॉलेज की 67654 सीटें शामिल हैं। वर्ष 2025-26 की प्रवेश प्रक्रिया में कलोल की एसकेआईपीएस यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस कॉलेज को मंजूरी मिली है। इस कॉलेज को भी प्रवेश प्रक्रिया में एसीपीसी शामिल करेगी।