Gujarat Board: 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी से, 14.28 लाख विद्यार्थी, 1661 परीक्षा केन्द्र | Gujarat Board: 10th, 12th board exams from today, 14.28 lakh students, 1661 exam centers

Share this on


27 फरवरी 2025 से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा में 14.28 लाख परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इनके लिए 1661 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। मार्च 2024 में 15.38 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए नजर रखी जाएगी। हर साल की तरह इस साल भी विद्यार्थियों को 15 मिनट उत्तरपुस्तिका में ब्यौरा भरने और पेपर को पढ़ने के लिए मिलेंगे।

जीएसईबी की ओर से जारी बोर्ड परीक्षा के एक्शन प्लान के तहत इस वर्ष 10वीं में 892882 विद्यार्थी, 12वीं सामान्य संकाय में 423909 विद्यार्थी और 12वीं विज्ञान संकाय में 111384 विद्यार्थी पंजीकृत हुए हैं। इसमें 10वीं में नियमित विद्यार्थियों की संख्या 762495 है, जबकि 12वीं सामान्य संकाय में नियमित विद्यार्थियों की संख्या 364859 और 12वीं विज्ञान संकाय में 100813 है। कुल 1228167 नियमित विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत हुए हैं। रिपीटर 115260, आइसोलेटेड 32540, निजी विद्यार्थी 39609 और निजी रिपीटर विद्यार्थी 12599 पंजीकृत हुए हैं। 10वीं के लिए 989 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।

12वीं साइंस में 1.11 लाख विद्यार्थी, 152 परीक्षा केन्द्र

इस वर्ष 12वीं विज्ञान संकाय में 111384 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इनके लिए 152 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। 12वीं विज्ञान संकाय में गत वर्ष के मुकाबले 20689 विद्यार्थी कम पंजीकृत हुए हैं। 2024 में 132073 विद्यार्थी पंजीकृत हुए थे। इसमें ए ग्रुप के 36455 विद्यार्थी, बी ग्रुप के 64338 विद्यार्थी और एबी ग्रुप के 20 विद्यार्थी हैं। ए ग्रुप में 2331 रिपीटर, बी ग्रुप में 8138 रिपीटर, एबी ग्रुप में 7 विद्यार्थी रिपीटर के रूप में परीक्षा देंगे। 98 आइसोलेटेड, 144 दिव्यांग परीक्षार्थी हैं। छात्रों की संख्या 58225 और छात्राओं की संख्या 53159 है।

12वीं सामान्य संकाय में 4.23 लाख परीक्षार्थी, 520 केन्द्र

12वीं सामान्य संकाय में इस वर्ष 423909 विद्यार्थी पंजीकृत हुए हैं। इनके लिए 520 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इसमें छात्रों की संख्या 213261 और छात्राओं की संख्या 210648 है। 364859 नियमित विद्यार्थी, 24061 प्राइवेट, 22652 रिपीटर, 8306 प्राइवेट रिपीटर विद्यार्थी परीक्षा देंगे। 1822 दिव्यांग विद्यार्थी और 4031 आइसोलेटेड विद्यार्थी परीक्षा देंगे।

10वीं में विज्ञान में सर्वाधिक 8.31 लाख विद्यार्थी

जीएसईबी की 27 फरवरी से शुरू हो रहीं 10 वीं बोर्ड की परीक्षा में सबसे ज्यादा 831068 विद्यार्थी विज्ञान विषय में पंजीकृत हुए हैं। सबसे कम 61 हजार 314 विद्यार्थी स्टैंडर्ड गणित विषय में पंजीकृत हैं। बेसिक गणित में पंजीकृत विद्यार्थियों की संख्या 784078 है। 12वीं साइंस में सबसे ज्यादा 110754 विद्यार्थी भौतिक विज्ञान विषय में पंजीकृत हुए हैं। सबसे कम 29901 अंग्रेजी प्रथम भाषा में हैं। 12वीं सामान्य संकाय में सबसे ज्यादा 356559 विद्यार्थी अंग्रेजी द्वितीय भाषा विषय में पंजीकृत हैं। सबसे कम 30294 इतिहास विषय में हैं।

10वीं में प्रथम भाषा का, 12वीं साइंस में भौतिक विज्ञान का पेपर

10वीं कक्षा में पहला पेपर हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती व अन्य प्रथम भाषाओं का होगा। सुबह 10 बजे से शुरू होगा। 12वीं साइंस में पहला पेपर भौतिक विज्ञान विषय का है। दोपहर तीन बजे से पेपर शुरू होगा। 12वीं सामान्य संकाय में पहला पेपर सुबह 10.30 बजे सहकार पंचायत और दोपहर तीन बजे अर्थशास्त्र विषय का होगा।



Source link


Share this on

Leave a Comment