Home Guard Salary: UP Homeguard के 44000 पदों पर होगी भर्ती, जानें कितनी मिलेगी सैलरी | Home Guard Salary UP Homeguard will be recruited for 44000 posts UP Homeguard salary

Share this on


यह खबर भी पढ़ें: Bihar Home Guard Recruitment 2025: बिहार होमगार्ड भर्ती के ये हैं परीक्षा सेंटर, देखिए पूरी लिस्ट

Home Guard Salary: इतनी मिलेगी सैलरी

होमगार्ड सैलरी की बात करें तो इस पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को 20000-22000 रूपये की सैलरी दी जा सकती है। उत्तर प्रदेश में होमगार्ड की सैलरी लगभग इसी रेंज में आती है। हालांकि यहां ये बात गौर करने लायक है कि अगर आप 30 दिन काम करते हैं तो आपको पूरे पैसे का भुगतान किया जाता है। लेकिन अगर आप तय छुट्टी(अगर लागू है तो) से ज्यादा छुट्टी लेते हैं तो आपके उतने दिन की सैलरी कट कर आपके पास आयेगी।

UP Homeguard: जान लें जरुरी योग्यता

होमगार्ड पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं पास होना जरुरी है। इसके अलावा, उम्मीदवार की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

यह खबर भी पढ़ें:- युवाओं के लिए खुशखबरी! UP Homeguard के 44000 पदों पर होगी भर्ती, पढ़ें चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी

UP Homeguard Vacancy: पहले चरण में 22,000 सीटों पर होगी भर्ती

इस Homeguard भर्ती को चरणबद्ध तरीके से संपन्न किया जाएगा। पहले चरण में 22,000 पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा MCQप्रकार की होगी, जिसमें उम्मीदवारों को निर्धारित सिलेबस के आधार पर प्रश्न पूछे जाएंगे।

यह खबर भी पढ़ें:- Bihar Home Guard Vacancy 2025: बिहार होमगार्ड के लिए ऐसे भर सकते हैं फॉर्म, जान लें स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस



Source link


Share this on

Leave a Comment