IBPS PO Apply Online: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) द्वारा प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO)/मैनेजमेंट ट्रेनी और स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 28 जुलाई 2025 को समाप्त हो रही है। जो भी अभ्यर्थी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत प्रोबेशनरी ऑफिसर के 5208 पद और स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 1007 पद भरे जाएंगे। यह भर्ती देश के कई सरकारी क्षेत्र के बैंकों में की जाएगी, जिनमें बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, कैनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, यूको बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शामिल हैं।