इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पास होना अनिवार्य है। अंतिम वर्ष के छात्र इस आवेदन के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे। वहीं आयु सीमा की बात करें तो आवेदनकर्ता की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों जैसे SC, ST, OBC और दिव्यांग उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी।