IBPS Revised Calendar 2025: अब इन तारीखों पर होंगी बैंकिंग परीक्षाएं, जानें PO, Clerk और SO एग्जाम की नई डेट्स | IBPS Revised Calendar 2025 Released Check New Exam Dates for PO Clerk SO RRB

Share this on


IBPS PO 2025 की नई तारीखें (IBPS Revised Calendar 2025 Exam Date)

आईबीपीएस पीओ (Probationary Officer) की प्रारंभिक परीक्षा अब 17, 23 और 24 अगस्त 2025 को आयोजित होगी। इसके बाद मुख्य परीक्षा 12 अक्टूबर 2025 को ली जाएगी।

IBPS RRB PO और क्लर्क परीक्षा

IBPS RRB (ग्रामीण बैंक) के लिए PO प्रारंभिक परीक्षा 22 और 23 नवंबर 2025 को होगी। वहीं, RRB क्लर्क की प्रारंभिक परीक्षा 6, 7, 13 और 14 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।

RRB PO की मुख्य और सिंगल स्टेज की परीक्षा 28 दिसंबर को होगी जबकि RRB क्लर्क की मुख्य परीक्षा 1 फरवरी 2026 को रखी गई है।

IBPS क्लर्क और स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) परीक्षा

IBPS Clerk प्रीलिम्स: 4, 5 और 11 अक्टूबर 2025

IBPS Clerk Mains: 29 नवंबर 2025 IBPS SO प्रीलिम्स: 30 अगस्त 2025 IBPS SO Mains: 9 नवंबर 2025 यह भी पढ़ें: UPSC CSE Mains 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, आवेदन की अंतिम तारीख 25 जून

ऐसे करें परीक्षा कैलेंडर डाउनलोड (Bank Exam Calendar 2025 PDF Download)

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके परीक्षा कैलेंडर डाउनलोड कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं ‘Recent Updates’ टैब में जाकर ‘Tentative Calendar’ लिंक पर क्लिक करें PDF डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए सेव रखें

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और जरूरी डाक्यूमेंट्स (IBPS RRB Notification 2025 Apply Online)

IBPS की सभी परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी। एक बार रजिस्ट्रेशन करने पर प्रीलिम्स और मेंस दोनों कवर हो जाएंगे (जहां लागू हो)।

ऑनलाइन आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को निम्न डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे। पासपोर्ट साइज फोटो (20kb से 50kb, .jpeg फॉर्मेट) हस्ताक्षर (10kb से 20kb, .jpeg फॉर्मेट) अंगूठे का निशान (20kb से 50kb, .jpeg फॉर्मेट)

स्वयं लिखा हुआ घोषणा पत्र (50kb से 100kb, .jpeg फॉर्मेट) लाइव फोटो भी अपलोड करनी होगी नोट: IBPS ने स्पष्ट किया है कि यह शेड्यूल टेंटेटिव यानि अस्थायी है, जिसे जरूरत पड़ने पर बदला जा सकता है। किसी भी प्रकार की प्रशासनिक बाधा, कानूनी निर्देश, सरकारी आदेश या अन्य परिस्थिति आने पर परीक्षा की तारीखों में संशोधन संभव है।

यह भी पढ़ें: UPSC NDA और CDS 2 के लिए आवेदन का आखिरी दिन आज, 859 पदों पर होगी भर्ती, मिलेगी 2.5 लाख तक सैलरी



Source link


Share this on

Leave a Comment