ICAI CA May 2025 Toppers Tips And Tricks: जानें सीए टॉपर्स की पढ़ाई स्ट्रेटेजी और कितने घंटे करते थे पढ़ाई | Patrika News

Share this on


जयपुर के घीवालों का रास्ता में रहने वाले हर्ष गर्ग ने ऑल इंडिया 7 वीं रैंक हासिल कर जयपुर का नाम रोशन किया है। हर्ष गर्ग के पिता कमल गर्ग सिविल कॉन्ट्रैक्टर हैं। माता मीना गर्ग प्राइवेट टीचर हैं। हर्ष ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार को दिया है। परिवार में भी खुशी का माहौल है। हर्ष ने बताया कि उन्होंने शुरुआत में रोजाना 7 से 8 घंटे पढ़ाई की। परीक्षा के नजदीक रोजाना 12 घंटे तक पढ़ाई की। सीए इंटरमीडिएट में भी 16वीं रैंक आई थी, वहीं फाउंडेशन में भी अच्छा स्कोर रहा। हर्ष कहते हैं कि 7वीं रैंक की उम्मीद नहीं थी, बस यह पता था कि अच्छी रैंक आएगी।



Source link


Share this on

Leave a Comment