ICSE Result 2025: आज 11 बजे जारी होगा आईसीएसई बोर्ड का रिजल्ट, सीधे इस लिंक से आसानी से चेक कर पाएंगे परिणाम | ICSE Result 2025 will be released today at 11 am check result directly from cisce.org result.cisce.org

Share this on


यह खबर भी पढ़ें:- Bihar Home Guard Admit Card 2025: होमगार्ड फिजिकल के 6 अन्य जिलों के लिए जारी किया गया एडमिट कार्ड, जान लें परीक्षा तारीख

ICSE Result 2025: ऐसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट

रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर “Results” सेक्शन पर क्लिक करें।
अपनी कक्षा (ICSE) का चयन करें।
मांगी गई जानकारी जैसे यूनिक आईडी, इंडेक्स नंबर आदि भरें।
सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
छात्र चाहें तो रिजल्ट का प्रिंट आउट या पीडीएफ डाउनलोड भी कर सकते हैं।

ICSE Result 2025 Link

ICSE Result 2025 Link: बिना इंटरनेट के ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट

बिना इंटरनेट के भी रिजल्ट देखा जा सकता। वेबसाइट के अलावा छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें मोबाइल के मैसेज बॉक्स में “ICSE” लिखकर स्पेस देने के बाद अपनी सात अंकों की यूनिक आईडी टाइप करनी होगी और इसे 09248082883 पर भेजना होगा। उदाहरण के लिए, “ICSE 1234567” इसके कुछ ही क्षणों बाद रिजल्ट मैसेज के रूप में मोबाइल पर मिल जाएगा।

ICSE Result: रीचेकिंग की सुविधा

यदि कोई छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होता है, तो वह आंसर-शीट की दोबारा जांच (रीचेक) के लिए आवेदन कर सकता है। रिजल्ट घोषित होने के बाद वेबसाइट पर रीचेकिंग का लिंक सक्रिय किया जाएगा। रीचेक के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 मई 2025 होगी।

यह खबर भी पढ़ें:- ये है ‘3 Idiots’ फिल्म वाला स्कूल, 20 साल बाद मिला CBSE से मान्यता, जानिए रैंचो के स्कूल की रियल स्टोरी



Source link


Share this on

Leave a Comment