IGNOU ने Home Science में अपना पहला मास्टर कोर्स किया शुरू, जानें डिटेल्स | IGNOU started its first master course in Home Science ignou home science admission

Share this on


यह खबर भी पढ़ें:- UPSC Recruitment 2025: यूपीएससी ने कई पदों पर निकाली भर्ती, 400 से अधिक सीटों के लिए निकली है वैकेंसी इस कोर्स के जरिये छात्र विस्तार कार्य, विकास संचार, सामाजिक एवं व्यवहारिक परिवर्तन, वकालत (एडवोकेसी), संसाधन जुटाना, सहभागिता मीडिया, जेंडर मेनस्ट्रीमिंग, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, सामुदायिक अनुसंधान और होम साइंस के अन्य अंतरविषयक पहलुओं को गहराई से समझ सकेंगे।

IGNOU Home Science: कौन कर सकता है आवेदन?

इस कोर्स के लिए वे सभी छात्र आवेदन कर सकते हैं जो होम साइंस / कम्युनिटी साइंसेज, सोशल साइंसेज, बिहेवियरल साइंसेज, साइंसेज या किसी भी अन्य विषय से ग्रेजुएट हों। साइंस बैकग्राउंड वाले छात्र भी इस कोर्स से लाभ उठा सकते हैं, क्योंकि यह उन्हें वैज्ञानिक ज्ञान को समुदाय विकास में लागू करने की दिशा में मार्गदर्शन देगा। इस मास्टर डिग्री कार्यक्रम की वार्षिक फीस ₹7000 है। इसमें रजिस्ट्रेशन और डेवलपमेंट फीस भी शामिल है।

IGNOU: कैसे करें आवेदन?

इच्छुक अभ्यर्थी इग्नू के समर्थ पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं,
ignouadmission.samarth.edu.in
कोर्स की विस्तृत जानकारी के लिए इस दिए गए लिंक पर भी विजिट कर सकते हैं,
https://ignouadmission.samarth.edu.in/index.php/site/programme-detail?id=9897460de15431e64831da324e291d2ade82a2cef239b47e94e9f8bacbefc44e1845 अगर इस कोर्स से संबंधित कोई जानकारी चाहिए तो आप कोर्स समन्वयक से संपर्क कर सकते हैं।
प्रो. हीना के. बिजली: heenakbijli@ignou.ac.in
डॉ. मीनू वर्मा: meenuverma@ignou.ac.in

यह खबर भी पढ़ें:- NEET UG Results 2025 हुआ जारी, सीधे इस लिंक से देखें परिणाम



Source link


Share this on

Leave a Comment