विश्वविद्यालय ने कुल सीटों में से 5% सीटें दिव्यांग (40% या उससे अधिक विकलांगता वाले) अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित रखी हैं। हालांकि, यह आरक्षण संबंधित वर्गों (जैसे सामान्य, एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस) से अलग माना जाएगा। JRF पात्र अभ्यर्थियों और वैध UGC NET स्कोर वाले अन्य उम्मीदवारों की एक संयुक्त मेरिट सूची तैयार की जाएगी। यह लिस्ट भारत सरकार की योग्यता और आरक्षण नीतियों के अनुरूप बनेगी, और उसी के आधार पर फाइनल चयन होगा।