IGNOU ने Healthcare Waste Management में शुरू की सर्टिफिकेट कोर्स, जानें डिटेल्स | IGNOU launches certificate course in Healthcare Waste Management know all important details

Share this on


यह खबर भी पढ़ें:- कैसे बन सकते हैं Pilot, कितनी लगती है फीस, कैसे मिलती है नौकरी? जानें सभी डिटेल्स

IGNOU: क्या सिखाया जाएगा?

इस कोर्स में यह सिखाया जाएगा कि स्वास्थ्य क्षेत्र से निकलने वाला कचरा क्या होता है, इससे समाज और पर्यावरण पर क्या असर पड़ता है और इसे ठीक से कैसे निपटाया जाए। इसमें संक्रमण नियंत्रण के नियम, कानूनी प्रावधान और अलग-अलग क्षेत्रों में अपनाए जा रहे अच्छे तरीकों की जानकारी भी दी जाएगी।

Healthcare Waste Management Course: कोर्स की अवधि और योग्यता

न्यूनतम अवधि: 6 महीने
अधिकतम समय: 2 साल
योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है
प्रवेश सत्र: साल में दो बार। जनवरी से जून और जुलाई से दिसंबर तक
यह कोर्स ब्लेंडेड लर्निंग यानी मिश्रित तरीके से कराया जाएगा।

छात्रों को खुद पढ़ने की सामग्री (Self-Instructional Material) मिलेगी
लाइव वेब सेशन, वीडियो लेक्चर और सवाल-जवाब मंच की सुविधा होगी
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर पूरी पढ़ाई और सहायता मिलेगी
छात्रों को थ्योरी के साथ-साथ वर्कशॉप या प्रोजेक्ट में से किसी एक का विकल्प चुनना होगा
मूल्यांकन असाइनमेंट और टर्म एंड एग्जाम के आधार पर होगा

कैसे करें आवेदन?

इस कोर्स के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक छात्र IGNOU के समर्थ पोर्टल ignouadmission.samarth.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। समर्थ एक ऑनलाइन पोर्टल है, जहां छात्र रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, आवेदन फॉर्म भर सकते हैं, जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड कर सकते हैं और फीस का भुगतान भी ऑनलाइन कर सकते हैं। इसके जरिए आवेदन का स्टेटस भी देखा जा सकता है।

यह खबर भी पढ़ें:- RRB Technician Recruitment 2025: रेलवे 6374 टेक्नीशियन पदों पर निकालने जा रही है भर्ती, देखें नोटिफिकेशन



Source link


Share this on

Leave a Comment