RSOS Topper List: 10वीं में जयपुर की हीना और 12वीं में चुरू की रुखसाना बनीं ओपन बोर्ड की टॉपर | RSOS Topper List 2025 Heena Tops Class 10 Rukhsana Leads Class 12

Share this on


10वीं कक्षा में जयपुर की हीना टॉपर (RSOS Result 2025 Class 10)

10वीं के परिणामों में जयपुर की रहने वाली हीना ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। हीना ने कुल 500 अंकों में से 449 अंक प्राप्त किए, जो कि 89.8 प्रतिशत है। यह प्रदर्शन ना सिर्फ उनके मेहनत को दर्शाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि ओपन स्कूल के छात्र भी किसी से कम नहीं हैं।

12वीं में चुरू की रुखसाना बनीं प्रदेश की टॉपर (RSOS Result 2025 Class 12)

12वीं कक्षा में टॉप करने का गौरव चुरू जिले की रुखसाना बानो को मिला है। उन्होंने 500 में से 443 अंक प्राप्त कर 88.6 प्रतिशत अंकों के साथ राज्य में पहला स्थान हासिल किया।

10वीं की अन्य टॉपर्स

लड़कियों में दूसरा स्थान: चांदू कंवर (जैसलमेर) – 425 अंक (85%) लड़कों में पहला स्थान: अरमान खान (जोधपुर) – 427 अंक (85.4%) यह भी पढ़ें: Rajasthan PTET Answer Key 2025 जारी, ऐसे करें चेक, जानें रिजल्ट और सीटों से जुड़ी अहम जानकारी

12वीं की अन्य टॉपर्स

लड़कियों में दूसरा स्थान: खुशबू जैन (डूंगरपुर) – 420 अंक (88%)

लड़कों में पहला स्थान: सुमित (बालोतरा) – 430 अंक (86%) लड़कों में दूसरा स्थान: प्रियांक अहारी (राजसमंद) – 429 अंक (85.8%)

परीक्षा परिणाम का आंकड़ा

इस बार 10वीं में कुल पास प्रतिशत 46.1% रहा है। लड़कियों का रिजल्ट 47.7% और लड़कों का 43.1% रहा। वहीं 12वीं के नतीजों में कुल 49.1% विद्यार्थी सफल रहे, जिसमें लड़कियों की सफलता दर 49.4% और लड़कों की 48.7% रही हैं।

रिजल्ट कैसे देखें?

विद्यार्थी अपना परिणाम राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट https://rsosadmission.rajasthan.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। यह भी पढ़ें: 12वीं पास कर ली, अब हायर एजुकेशन की बारी! ये हैं 2025 में भारत की टॉप-10 यूनिवर्सिटी



Source link


Share this on

Leave a Comment