IIT टॉपर्स फ्री में कर सकेंगे इंजीनियरिंग, चार साल तक मिलेगी स्कॉलरशिप, जानें डिटेल्स | IIT toppers will be able to do engineering for free iit kanpur will provide scholarship for four years IIT Kanpur Scholarship

Share this on


यह खबर भी पढ़ें:- IGNOU से अब हिंदी के साथ ही इस भाषा में होगी MBA की पढ़ाई,अब तक सिर्फ अंग्रेजी में होती थी पढ़ाई

IIT Kanpur दे रहा स्कॉलरशिप

यह लगातार पांचवां वर्ष है जब IIT Kanpur इस स्कॉलरशिप को प्रदान कर रहा है। वर्ष 2021 में इसकी शुरुआत आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र लोकवीर कपूर के सहयोग से हुई थी। इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य है कि JEE Advanced में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्रों को आर्थिक बाधाओं के बिना उच्च स्तरीय शिक्षा का अवसर दिया जा सके।

यह खबर भी पढ़ें:- IGNOU June 2025 TEE Hall Ticket हुआ जारी, 12 जून से 19 जुलाई तक होंगी परीक्षाएं

IIT Kanpur Scholarship: चार वर्षों तक पूरी पढ़ाई मुफ्त

इस स्कॉलरशिप के तहत छात्रों को चार वर्षीय बीटेक या बीएस कोर्स के लिए पूर्ण वित्तीय सहायता दी जाएगी। स्कॉलरशिप में न केवल ट्यूशन फीस बल्कि हॉस्टल, भोजन, किताबें और अन्य शैक्षणिक आवश्यकताओं का खर्च भी शामिल है। संस्थान के अनुसार, एक छात्र पर बीटेक या बीएस की पढ़ाई के दौरान कुल खर्च लगभग 12 लाख रुपये आता है, जिसे यह स्कॉलरशिप कवर करती है।

IIT Kanpur: अन्य स्कॉलरशिप्स भी उपलब्ध

आईआईटी कानपुर में ब्राइट माइंड्स स्कॉलरशिप के अलावा और भी कई स्कॉलरशिप योजनाएं मौजूद हैं, जैसे इंस्पायर स्कॉलरशिप, डोनर स्कॉलरशिप, स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप और एक्सटर्नल फंडेड स्कॉलरशिप्स। इसके अतिरिक्त, अगर कोई छात्र 6.5 CPI या उससे अधिक बनाए रखता है तो उसकी ट्यूशन फीस माफ कर दी जाती है, और उसे 1000 रुपये प्रति माह पॉकेट मनी भी मिलती है।

टॉप रैंक लाने वाले छात्रों का झुकाव

हालांकि, पिछले साल टॉप-100 रैंक वाले छात्रों ने आईआईटी कानपुर में दाखिला नहीं लिया था। काउंसिलिंग के पहले राउंड में सबसे ऊंची रैंक 118 थी, जिसने इस संस्थान को अपनी प्राथमिकता दी थी। आईआईटी कानपुर को भारत सरकार की NIRF Ranking 2024 में इंजीनियरिंग कैटेगोरी में चौथा और ओवरऑल कैटेगरी में पांचवां स्थान हासिल हुआ है, जो इसे देश के शीर्ष संस्थानों में से एक बनाता है।

यह खबर भी पढ़ें:- National Teachers Eligibility Test Of Medicine 2025 के लिए आवेदन शुरू, जान लें योग्यता और आवेदन शुल्क



Source link


Share this on

Leave a Comment