IIT JAM 2026 Notification का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे (IIT Bombay) ने मास्टर्स स्तर के साइंस प्रोग्राम्स में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (Joint Admission Test for M.Sc. – JAM 2026) का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह परीक्षा देशभर के आईआईटी, आईआईएससी और अन्य प्रमुख संस्थानों में एमएससी, एमएससी-पीएचडी और दूसरे साइंस से जुड़े पीजी कोर्स में एडमिशन का रास्ता खोलती है। इच्छुक उम्मीदवार 5 अगस्त 2025 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।