IIT Delhi शुरू करने जा रहा है ये तीन नए नेक्स्ट जेनरेशन टेक्नोलॉजी कोर्स, जानें डिटेल्स | IIT Delhi is going to start three new next generation technology courses IIT Delhi diploma courses

Share this on


यह खबर भी पढ़ें:- IGNOU Admission: इग्नू ने जुलाई सेशन के सभी कोर्सों के लिए री-रजिस्ट्रेशन पोर्टल को किया ओपन

IIT Delhi: तीन नए पीजी डिप्लोमा कोर्स

PG Diploma in Healthcare Product Development and Management
इस 12 महीने के कोर्स को सेंटर फॉर बायोमेडिकल इंजीनियरिंग (CBME), IIT दिल्ली द्वारा संचालित किया जाएगा। यह कोर्स खासकर उन लोगों के लिए है जिनके पास हेल्थकेयर सेक्टर में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री है या जिन्होंने इस क्षेत्र में कम से कम दो साल का अनुभव रखा है। इस कोर्स का उद्देश्य हेल्थ टेक्नोलॉजी और मल्टीडिसिप्लिनरी स्किल्स से लैस एक्सपर्ट तैयार करना है।

PG Diploma in Electric Vehicle Technology
यह कोर्स सेंटर फॉर ऑटोमोटिव रिसर्च एंड ट्राइबोलॉजी (CART), IIT दिल्ली द्वारा तैयार किया गया है। 12 महीने के इस कोर्स का उद्देश्य इंजीनियर्स और टेक्निकल प्रोफेशनल्स को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में एक्सपर्ट बनाना है, ताकि वे भारत को स्थायी ट्रांसपोट्रशन की दिशा में आगे ले जा सकें।

PG Diploma in Advanced Communication Engineering with Quantum and AI Integration
भारती स्कूल ऑफ टेलीकम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट द्वारा संचालित इस 12 महीने के कोर्स में वायरलेस कम्युनिकेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), और क्वांटम नेटवर्किंग जैसी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी को जगह दी है। यह कोर्स उन प्रोफेशनल्स के लिए है जो टेलीकम्युनिकेशन और डिजिटल इनोवेशन के क्षेत्र में लीडर की भूमिका निभाना चाहते हैं।

IIT Delhi: डायरेक्टर ने दी जानकारी

IIT दिल्ली के निदेशक प्रो. रंगन बनर्जी ने इन कोर्सों के लॉन्च पर कहा कि संस्थान वर्ल्ड-क्लास शिक्षा को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि ये नए डिप्लोमा कोर्स आज के टेक्निकल युग की चुनौतियों का समाधान करने के लिए आवश्यक ज्ञान और स्किल सिखाता है।

यह खबर भी पढ़ें:- PGIMER: PGI चंडीगढ़ में रेजिडेंट डॉक्टरों के 73 पदों पर होगी बहाली, बस वित्त मंत्रालय से मंजूरी मिलना बाकी



Source link


Share this on

Leave a Comment