India Post GDS: दूसरी मेरिट लिस्ट और डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन
पिछली यानी दूसरी मेरिट सूची 21 अप्रैल 2025 को जारी हुई थी। इसके बाद जिन उम्मीदवारों का चयन हुआ था, उन्हें 6 मई तक डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन (Document Verification) के लिए अपने संबंधित डिवीजनल हेड ऑफिस में पहुंचना था। अब तीसरी मेरिट लिस्ट की प्रतीक्षा हो रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह सूची 20 से 25 मई के बीच जारी हो सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
India Post GDS Merit List 2025: ऐसे करें तीसरी मेरिट लिस्ट चेक
तीसरी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार ऐसे अपना परिणाम देख सकते हैं।
सबसे पहले indiapostgdsonline.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
‘Candidate’s Corner’ सेक्शन में जाएं और ‘GDS Online Engagement’ के विकल्प पर क्लिक करें।
वहां “Schedule-I, January-2025” के अंतर्गत संबंधित राज्य और सर्किल के अनुसार “3rd Merit List 2025 of Shortlisted Candidates” लिंक पर क्लिक करें।
संबंधित सर्किल की पीडीएफ सूची डाउनलोड करें और उसमें अपना नाम या रोल नंबर खोजें।
चयनित होने पर, उस पीडीएफ को सुरक्षित रख लें।
India Post: जरूरी डाक्यूमेंट्स और डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शेड्यूल
तीसरी मेरिट सूची के साथ-साथ कटऑफ मार्क्स और डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन का शेड्यूल भी जारी किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को ओरिजनल डाक्यूमेंट्स जैसे 10वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड आदि के साथ संबंधित डिवीजनल कार्यालय में उपस्थित होना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें ताकि किसी भी नई सूचना से अपडेट रह सकें।