इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन) की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही यह डिग्री 1 अप्रैल 2021 या उसके बाद प्राप्त की गई होनी चाहिए और अभ्यर्थी के पास पासिंग सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। वहीं आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना कट-ऑफ तिथि के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों जैसे अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और दिव्यांगजन (PwBD) को सरकारी नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।