इसरो ने निकाली इन तीन पदों पर भर्ती
- साइंटिस्ट/इंजीनियर SC (इलेक्ट्रॉनिक्स)- 22 पद
- साइंटिस्ट/इंजीनियर SC (मैकेनिकल)- 33 पद
- साइंटिस्ट/इंजीनियर SC (कम्प्यूटर साइंस)- 8 पद
यूपीएससी ने जारी किया IES, ISS और CMS परीक्षा का शेड्यूल, ऐसे करें डाउनलोड
इन कैटेगरी के कैंडिडेट्स को मिलेगा उम्र सीमा में छूट
आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 19 मई 2025 के आधार पर की जाएगी। वहीं सेवारत सरकारी कर्मचारी, भूतपूर्व सैनिक, बेंचमार्क विकलांगता कैटेगरी से आने वाले कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता देखें यहां
इसरो की साइंटिस्ट और इंजीनियर की इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास संबंधित विषय में गेट स्कोरकार्ड होना चाहिए। साथ ही न्यूनतम 65% अंकों (सभी सेमेस्टरों का औसत) या 10 पॉइंट स्केल पर सी.जी.पी.ए. 6.84 के साथ संबंधित विषय में बीई/बी.टेक या समकक्ष इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए।
UPSC Success Story: टॉपर Shakti Dubey से आगे निकली बिहार की ये बेटी, यूपीएससी में हासिल किए इतने मार्क्स, IIMC से ली है पत्रकारिता की डिग्री
आवेदन शुल्क
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 250 रुपये का शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान उम्मीदवार इंटरनेट बैंकिंग/यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस/डेबिट कार्ड (देशीय)/क्रेडिट कार्ड (देशीय) के माध्यम से कर सकते हैं।
ध्यान से पढ़ लें नोटिस
इसरो की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे अप्लाई करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ लें। शैक्षणिक योग्यता, उम्र सीमा संबंधित सभी शर्तों को ध्यान में रखते हुए ही आवेदन करें। अन्यथा फॉर्म रिजेक्ट हो सकते हैं।