JEE Advanced Female Topper: IIT से नहीं इस कॉलेज से पढ़ना चाहती हैं JEE की महिला टॉपर देवदत्ता, इस तरह की परीक्षा की तैयारी | JEE Advanced Female Topper Devadutta majhi AIR 16th dream college is IISc

Share this on


जेईई एडवांस में AIR 16 हासिल किया

देवदत्ता पश्चिम बंगाल के कटवा की रहने वाली हैं। वे बचपन से ही पढ़ने में काफी अच्छी थीं। उन्होंने 2023 में पश्चिम बंगाल माध्यमिक बोर्ड में टॉप किया था। फिर इसके बाद वे जेईई मेन 2025 सत्र 2 में 100 पर्सेंटाइल के साथ टॉप पर रहीं। उन्होंने AIR 1 हासिल किया था। फिर जेईई एडवांस 2025 में AIR 16 हासिल किया। देवदत्ता ने कटवा दुर्गादासी चौधुरानी गर्ल्स हाई स्कूल से पढ़ाई की है। वे रोजाना 10-12 घंटे पढ़ाई किया करती हैं। 

यह भी पढ़ें

CS Vs IT? कौन सा ब्रांच है बेस्ट | BTech Course

IISc बैंगलोर में पढ़ने का सपना

ऐसी अकादमी उत्कृष्टता के बाद भी उन्हें लगता है कि वे थोड़ा और बेहतर कर सकती थीं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि पिछले दो साल से वे इस दिन के लिए पढ़ाई कर रही थीं। काश मैं थोड़ा और बेहतर कर पाती। देवदत्ता का सपना है कि वे IISc बैंगलोर में शामिल होकर कंप्यूटिंग में बीटेक करें और उसके बाद रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में शोध करें। 

यह भी पढ़ें

UPSC Success Story: गरीबी में बीता था बचपन, UPSC क्रैक कर इस बड़े पद पर दे रहे हैं सेवा, ऐसी है यूपी के आदित्य की कहानी

सेल्फ स्टडी के दम पर की तैयारी

दिलचस्प बात ये है कि देवदत्ता ने सेल्फ स्टडी के दम पर ये परीक्षा पास की। उनकी मां शेली डैन फिजिक्स की शिक्षिका हैं। उन्होंने देवदत्ता को पढ़ाई में काफी मदद की और उनका मार्गदर्शन किया। एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में टॉपर की मां ने कहा कि मुझे काफी गर्व और खुशी है। मेरी बेटी ने खुद के दम पर ये सफलता हासिल की है। कई छात्र दिल्ली या कोटा जाते हैं लेकिन देवदत्ता ने मेरे मार्गदर्शन में घर पर ही रहकर पढ़ाई की। 

इस तरह की जेईई एडवांस परीक्षा की तैयारी

देवदत्ता अपनी पढ़ाई के बीच में मनोरंजन के लिए भी समय निकाल लेती थीं। उन्हें शतरंज खेलना, जानवरों की देखभाल करना और वायलिन बजाना पसंद है। वे बिलकुल अनुशासित ढंग से पढ़ाई करती थीं। वे पहले फिजिक्स, रसायन विज्ञान और गणित के सिद्धांत को पढ़ती थीं और फिर प्रश्नों को हल करती थीं। उन्होंने कई बार दिल्ली और कोलकाता के शिक्षकों से ऑनलाइन हेल्प लिया था। 

यहां आपकी जानकारी के बारे में बता दें कि इस बार 18 मई को जेईई एडवांस परीक्षा 2025 का आयोजन हुआ था। इस साल परीक्षा में कुल 1,80,422 उम्मीदवारों ने पेपर 1 और 2 दोनों में हिस्सा लिया, जिनमें से 54,378 उम्मीदवार पास हुए हैं। इनमें 9,404 महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं टॉप 15 में आने वाले सभी कैंडिडेट्स पुरुष हैं। 



Source link


Share this on

Leave a Comment