आंध्र प्रदेश की साई मनोगना ने किया टॉप (JEE Main 2025 Topper)
मंगलवार को जारी JEE Main परिणाम में 14 छात्रों ने पूरे देश में परफेक्ट एनटीए स्कोर 100 हासिल किया है। वहीं इसमें आंध्र प्रदेश से दो छात्र शामिल हैं। इनमें आंध्र प्रदेश के गुंटूर की साई मनोगना गुथिकोंडा भी शामिल हैं, जो 100 अंक हासिल करने वाली 14 में से एकमात्र महिला कैंडिडेट हैं।
इस विषय में कमजोर थीं दीपिका पादुकोण, Pariksha Pe Charcha कार्यक्रम में साझा किया अपना अनुभव
स्कूल के शिक्षकों ने की तैयारी में मदद
साई मनोगना ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि उनके स्कूल के शिक्षकों ने तैयारी में उनकी काफी मदद की है। उन्होंने कहा कि वे एक रूटीन का पालन करती थीं और अपने शिक्षकों के निर्देश और सुझावों का पालन करती थीं। साई मनोगना हर रोज एक एक घंटे फिजिक्स और केमिस्ट्री विषय को दिया करती थीं। वहीं मैथ्स को वे एक घंटा 20 मिनट का समय दिया करती थीं। उन्होंने परीक्षा से काफी मॉक टेस्ट दिया और खुद से अपने उत्तर की समीक्षा करती थीं। साई मनोगना इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग (ESE) में अपना भविष्य बनाना चाहती हैं।